फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Link ART Center will open in Rudrapur District Hospital

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर जिला अस्पताल में खुलेगा लिंक एआरटी सेंटर

Sat, 25 Feb 2023 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 25 Feb 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Link ART Center will open in Rudrapur District Hospital
अच्छी खबर
विज्ञापन

एचआईवी संक्रमितों को दवाइयों के लिए नहीं जाना पड़ेगा एसटीएच हल्द्वानी
वर्तमान में रुद्रपुर में 65 एचआईवी संक्रमित करवा रहे हैं इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। जिले में एचआईवी संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए काशीपुर और खटीमा के बाद अब रुद्रपुर में भी लिंक एआरटी (एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी) सेंटर खुलने जा रहा है। राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अपर परियोजना निदेशक ने इसके निर्देश दिए हैं। इसके बाद एचआईवी संक्रमितों को दवाइयां लेने के लिए करीब 30 किमी दूर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी नहीं जाना पड़ेगा।
जिला अस्पताल में वर्तमान में एचआईवी संक्रमितों का ओपिऑयड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (ओएसटी) से इलाज चल रहा है। अब एचआईवी संक्रमितों का जिला अस्पताल में ही एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी से भी इलाज व दवाइयां मिलने लगेंगी। रुद्रपुर जिला अस्पताल में संचालित ओएसटी सेंटर में भी एआरटी सेंटर भी चलाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

कोट
रुद्रपुर स्थित ओएसटी सेंटर में एचआईवी संक्रमित 65 लोग इलाज करवा रहे हैं। अपर परियोजना निदेशक डॉ. अजय कुमार नागरकर ने जिले में एचआईवी संक्रमितों का पूरा विवरण और उनके इलाज की सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी थी। उन्होंने रुद्रपुर जिला अस्पताल में चल रहे ओएसटी सेंटर में ही लिंक एआरटी सेंटर भी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। - डॉ. तपन कुमार शर्मा, नोडल अधिकारी नाको
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed