{"_id":"604fa28b8ebc3e5908694d34","slug":"light-facility-rudrapur-news-hld4183284151","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख रुपये से सुधरेगी दिनेशपुर की पथ प्रकाश व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख रुपये से सुधरेगी दिनेशपुर की पथ प्रकाश व्यवस्था
विज्ञापन
गदरपुर में हुई बीडीसी की बैठक में बोलती ब्लॉक प्रमुख पूनम रानी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बिजली के उपकरण खरीदने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए। पांच सभासदों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार किया।
सोमवार को पंचायत कार्यालय में चेयरमैन सीमा सरकार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने पिछले बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की। इसके बाद 15वें वित्त आयोग से प्राप्त 29.94 लाख की धनराशि में से नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 10 लाख रुपये के बिजली के उपकरण खरीदने के साथ का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा शेष राशि से नगर पंचायत के विभिन्न ऋण को निपटाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में वार्ड नंबर दो के सभासद सुकुमार सरकार, प्रशांत मालाकार, प्रजीत मंडल और सत्यजीत विश्वास मौजूद थे।
उधर, वार्ड नंबर एक के सभासद सुकुमार सरकार, वार्ड पांच की सुनीता मिस्त्री, छह की कनुप्रिया शाह, सात की ब्यूटीशी और वार्ड नंबर आठ के सभासद गोविंद मंडल ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। साथ ही बैठक में पारित प्रस्तावों को निरस्त करने की मांग की। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि बैठक का कोरम पूरा था, लिहाजा पारित प्रस्ताव निरस्त नहीं होंगे। (संवाद)
जनसमस्याओं के निराकरण में सुस्ती बरतने पर नाराजगी
गदरपुर। क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख पूनम रानी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों ने बिजली, पानी, सड़क, नाली निर्माण, आवास, पेंशन, राशन कार्ड के अलावा विभिन्न विकास कार्यों के क्रियान्वयन पर जोर दिया। डीडीओ डॉ. महेश कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों ने 34 योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम तिलपुरी बरीराई में नहर किनारे लगे ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए ऊर्जा निगम के के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। ग्राम पंचायत लखनऊ की ग्राम प्रधान कमलजीत कौर ने ग्राम लखनऊ में लोक निर्माण विभाग से नहर की पटरी का निर्माण कराने के अलावा मंडी परिषद से खेतों को जाने वाले रास्ते के निर्माण की मांग की। बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने से सदस्यों में नाराजगी रही। तमाम जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं के निराकरण में बरती जा रही उदासीनता एवं बैठक की सूचना न दिए जाने पर रोष व्यक्त किया। संचालन बीडीओ बीडी जोशी ने किया। वहां ग्राम प्रधान सिल्की चंद्र खेड़ा, सीमा रानी, सुर्खाब सिद्दीकी, सुनीता आर्या, तारावती, शराफत अली मंसूरी, राजीव विश्वास, विकास सरकार आदि थे। (संवाद)