फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Life term for three in Khalil phalvan Killing

Udham Singh Nagar News: खलील पहलवान के तीनों हत्यारोपियों को आजीवन कारावास की सजा

Tue, 01 Aug 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 01 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Life term for three in Khalil phalvan Killing
एक आरोपी को 25 आयुध अधिनियम में तीन वर्ष के अतिरिक्त कारावास से दंडित किया
विज्ञापन


काशीपुर। पट्टीकलां के पूर्व प्रधान खलील पहलवान हत्याकांड के तीनों दोषियों को प्रथम अपर जिला/सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार ने आजीवन कारावास, 50-50 हजार जुर्माना और मृतक खलील अहमद की पत्नी को 50 हजार रुपये देने की सजा सुनाई है। हत्याकांड के एक दोषी को 25 आयुध अधिनियम में तीन वर्ष अतिरिक्त कारावास से दंडित किया है।
आदर्श नगर निवासी मेहरबान अली ने 15 जुलाई 2018 को बाजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा था कि 14 जुलाई को उसके पिता खलील अहमद शाम को घूमने निकले थे। शाम लगभग साढ़े छह बजे वह पेट्रोल पंप के पीछे स्थित आम के बाग में बैठे थे। तभी अचानक शहजाद आलम, जावेद आलम और मेहंदी उर्फ टिल्लू निवासी आदर्श नगर आए और उसके पिता से गाली गलौज करने लगे। इन लोगों की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में उसके पिता के सिर और सीने पर गोली लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जांच एसआई नासिर हुसैन को सौंपी गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मय तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

अभियोजन ने वाद के समर्थन में कई गवाह परीक्षित कराए गए। प्रथम अपर जिला/ सत्र न्यायाधीश ने अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त जिला शासकीय अधिवक्ता रतन कांबोज और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस सुनी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता का तर्क था कि अभियुक्तों को झूठा और गलत फंसाया है। मृतक पर विभिन्न धाराओं के मुकदमे विचाराधीन हैं और उसकी कई लोगों से दुश्मनी है। प्रथम अपर जिला/सत्र न्यायाधीश ने अभियोजन अधिकारी और बचाव पक्ष के अधिवक्ता के तर्क को सुनकर आदर्श नगर सुल्तानपुर पट्टी निवासी शहजाद आलम, जावेद आलम और मेहंदी उर्फ की टिल्लू को आजीवन कारावास, 50-50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। इसके अलावा 50 हजार रुपये मृतक की पत्नी को देने का आदेश दिया। शहजाद आलम को आयुध अधिनियम में 3 वर्ष का अतिरिक्त कारावास व पांच हजार जुर्माना से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed