Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lichi Production Less

Udham Singh Nagar News: लीची का उत्पादन कम होने की आशंका

Mon, 20 Mar 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 20 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Lichi Production Less
उद्यान विशेषज्ञों ने उद्यान प्रबंधन व कीट बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के उद्यान विशेषज्ञों ने उद्यान संचालकों को बागों के प्रबंधन व कीटों से बचाव की जानकारी और कीटों को मारने के लिए नीम बेस (ऑर्गेनिक) दवा का छिड़काव करने की सलाह दी। वहीं उद्यान संचालकों ने लीची पेड़ों में नर फूल संख्या अधिक होने से लीची उत्पादन कम होने की आशंका जताई।
कुंडेश्वरी मार्ग जैतपुर स्थित विष्णु फार्म में उद्यान संचालकों की बैठक हुई। इसमें पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. एके सिंह, कीट विशेषज्ञ डॉ. पूनम, लीची विशेषज्ञ डॉ. सतीश ने उद्यानों के रखरखाव, कीटों से बचाव की जानकारी दी। डॉ. सिंह ने सघन बागवानी पर जोर देकर कहा कि शुरू से ही पौधों की कटाई छंटाई की जाए। इससे पौधों का अनावश्यक फैलाव नहीं होगा।
विज्ञापन

कीट विशेषज्ञ डॉ. पूनम ने कहा बागों में कीटों से रोकथाम के लिए ऑर्गेनिक नीम बेस दवाओं का प्रयोग करने की सलाह दी, जिससे मित्र कीट न मारें।
लीची विशेषज्ञ डॉ. सतीश ने कहा लीची के फलों में कीट लगने की संभावना रहती है। इसकी रोकथाम के लिए लीची पर फल आने पर गुच्छों पर बैग लगाए जाएं। इससे लीची फल कीड़ों से सुरक्षित रहेंगे। उद्यान संचालकों ने बैग के बाजार में उपलब्ध नहीं होने की बात कहते हुए पंतनगर विवि बैग उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान संचालक स्वेतांशु चतुर्वेदी ने बताया इस साल लीची के पेड़ों पर फूल तो बहुत आए हैं, लेकिन नर फूलों की संख्या अधिक है, जिससे लीची का उत्पादन कम होने की आशंका है। विशेषज्ञों की टीम ने विष्णु फार्म का भ्रमण किया। दीप बेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अरुण भक्कू, निमिष अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, प्रगट सिंह, महेश अग्रवाल, तनुज आदि थे। रहे।






गन्ना किसानों को उन्नत गन्ना प्रजातियों दी जानकारी

रुद्रपुर। गन्ना विकास विभाग की ओर से सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय में हुई गोष्ठी में गन्ना अनुसंधान केंद्र काशीपुर के निदेशक डॉ. संजय कुमार और डॉ. सिद्वार्थ कश्यप ने गन्ने की प्रजातियों के साथ ही उनमें होने वाले वैज्ञानिक कृषण क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। सहायक गन्ना आयुक्त कपिल मोहन ने विभागीय जानकारी के साथ ही वर्तमान में संचलित योजनाओं के बारे में बताया। वहां प्रगतिशील गन्ना किसान सतेंद्र चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, ठाकुर जगदीश सिंह, पंकज बाठला, कर्नल धनराज सिंह चीमा, महेश शर्मा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed