फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Licenses of anyone else, and no running medical store

लाइसेंस किसी और का, मेडिकल स्टोर चला रहा कोई और

Thu, 22 Oct 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर। Updated Thu, 22 Oct 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन

 क्षेत्र के कुछ मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से है लेकिन दवा कोई और बेच रहा है। छापेमारी के दौरान इस तरह की खामियां सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस के साथ मिलकर दवा विशेषज्ञों की एक टीम ने मंगलवार की देर शाम विभिन्न स्थानों पर छापामार कर एक मेडिकल स्टोर में बिक रही नशे में आने वाली दवाईयां पकड़ी थी।
विज्ञापन


 इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। इधर ड्रग्स इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने भी एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा तो पता चला कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस पिता के नाम से है लेकिन चला उसका बेटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इतना ही नहीं दुकान में कुछ दवाईयों के सैंपल भी बेचे जा रहे थे। जबकि नियमों के तहत सैंपल नहीं बेचे जा सकते है।

ड्रग्स इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस के साथ उन्हाेंने जब डाक्टर लाइन में स्थित अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर छापा मारा तो वहां दवाईयों के सैंपल बहुत मात्रा में मिले, जो बेचते हुए पाए गए।

जबकि सैंपल बेच नहीं सकते। उन्होंने बताया कि मेडिकल का लाइसेंस पिता के नाम पर है। लेकिन स्टोर चलाते हुए बेटा मिला। बिलों में बेटे के हस्ताक्षर मिले। जबकि बेटा बिलों में हस्ताक्षर नहीं कर सकता है।

सेल खरीददारी का बिल भी नहीं दिखा पाए। उन्होंने बताया कि सात दिन के भीतर सेल खरीददारी के बिल प्रस्तुत करने को कहा गया है। साथ ही स्टोर स्वामी से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।


नहीं देने पर कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। कुमार ने बताया कि टांडा उज्जैन स्थित अंश मेडिकल स्टोर का लाइसेंस महिला के नाम पर है। लेकिन दुकान कोई तीसरा व्यक्ति चला रहा था। बताया कि इस कारण मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed