फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   less Gas in Cylinders

घटतौली की शिकायत पर विधायक ने कराया सिलिंडरों का वजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
less Gas in Cylinders
जसपुर में सिलिंडर का वजन तुलवाते विधायक आदेश चौहान। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। ग्रामीणों की ओर से इंडेन के सिलिंडरों में घटतौली की शिकायत पर विधायक आदेश चौहान ने गोदाम पहुंचकर सिलिंडरों का वजन कराया। कई सिलिंडरों में 500 ग्राम तक गैस कम पाई गई और पुराने सिलिंडरों के प्रयोग का मामला भी सामने आया। इधर, विधायक की शिकायत पर डीएम ने डीएसओ को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भोगपुर के ग्राम प्रधान के पति सुखदेव सिंह ने विधायक से शिकायत कर कहा कि गैस एजेंसी कर्मी रसोई गैस सिलिंडरों में घटतौली कर रहे हैं। विधायक ने एजेंसी पहुंचकर 10 सिलिंडरों का वजन कराया। आठ सिलिंडरों में 500 ग्राम गैस कम पाई गई। उन्होंने डीएम और गैस प्लांट मैनेजर से इसकी शिकायत की है। विधायक ने बताया कि डीएम ने मामले की जांच डीएसओ को सौंपी है। उधर, इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक राजीव कुमार ने घटतौली के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि एजेंसी में जैसा सिलिंडर आता है वैसा ही उपभोक्ताओं को दे दिया जाता है। एक्सपायरी डेट का सिलिंडर अलग रखवा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed