{"_id":"65035e6f6c73632cb605c6e7","slug":"less-facility-in-roadways-depot-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-2992-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रोडवेज बस में यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रोडवेज बस में यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे
Fri, 15 Sep 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर रोडवेज डिपो के वर्कशाप में खराब टंगा फायर एक्सटिंग्यूशर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। परिवहन निगम यात्रियों की सुरक्षा को लेकर संजीदा नहीं है। काशीपुर डिपो की कई बस में न तो फर्स्टएड बॉक्स मिले और न ही आग बुझाने वाले यंत्र। इस दौरान यात्री रोडवेज बस में जान जोखिम में डालकर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं जबकि बस में दुर्घटना की आशंका रहती है।
संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बृहस्पतिवार को रोडवेज डिपो की बस में सुरक्षा मानकों की पड़ताल की। इस दौरान डिपो की दिल्ली और अन्य रूट पर जाने वाली कई बस में देखा जिसमें आग बुझाने वाले यंत्र और फर्स्टएड बॉक्स नहीं मिला। बस के परिचालक-चालकों ने बताया कि डिपो की पुरानी बस में अग्निशामक नहीं लगे हैं। अधिकतर अग्नि सुरक्षा यंत्र चालक सीट के पीछे या मुख्य दरवाजे से सटा कर लगाए जाते हैं। बस में फर्स्टएड किट खाली है। इस कारण रोडवेज बस सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर चल रहीं हैं।
सुबह 11:45 बजे डिपो परिसर में काशीपुर डिपो में खड़ी दिल्ली रूट की बस यूके 04 पीए-1702 में अग्निशामक तो मिला लेकिन फर्स्टएड किट नहीं मिली।
दोपहर 12:10 बजे यूके 07 पीए- 4260 बस में अग्निशामक और फर्स्टएड किट नहीं मिले।
दोपहर 12:30 बजे बस यूके07 पीए-2495 में भी फर्स्टएड किट और अग्निशामक नहीं था।
दोपहर 1:30 बजे बस यूके 07 पीए-2517 में भी सुरक्षा उपकरण और फर्स्टएड बॉक्स नहीं मिला।
दिल्ली रूट की बस यूके 07 पीए- 4372 में फर्स्टएड बॉक्स टूटा मिला।
कार्यशाला में लगा अग्निशामक भी खाली
डिपो की कार्यशाला में दिन में कई बस ठीक की जातीं हैं। वहां वेल्डिंग मशीन समेत कई प्रकार की मशीन लगी हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से यहां अग्निशामक उपलब्ध होने चाहिए लेकिन वहां महज शोपीस के तौर पर दीवार पर टंगा बेहद पुराना अग्निशामक मिला। इस कार्यशाला में पांच-छह साल पहले आग की घटना हो चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा यंत्रों को नहीं भरवाया गया।
विज्ञापन
पुरानी बस में अग्निशामक खराब होने के कारण हटा दिया गया था। सिलिंडर भरवाने का आदेश दिया था लेकिन कार्यशाला में फोरमैन का पद खाली होने के कारण सिलिंडर नहीं लग सके हैं। - देशराज आंबडेकर, एआरएम, काशीपुर।