फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Less Books in Rudrapur

ऊधम सिंह नगर: पुस्तकालय में नए विषयों की किताबें न होने से विद्यार्थी परेशान

Mon, 20 Feb 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 20 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Less Books in Rudrapur
रुद्रपुर। एसबीएस पीजी कॉलेज के पुस्तकालय में पाठ्यक्रम की पर्याप्त पुस्तकें न होने से विद्यार्थी परेशान हैं। खासकर नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद बढ़े हुए नए विषयों की किताबें न होने से विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज में जुलाई 2019 को पुस्तकालय का लोकार्पण हुआ था। पुस्तकालय में शुरू से ही पुस्तकों की कमी बनी हुई है। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद स्नातक स्तर पर तीन नए विषय बढ़ चुके हैं लेकिन पुस्तकालय में अभी भी विद्यार्थियों को पुरानी किताबें ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। इधर, प्राचार्य डॉ. केके पांडेय ने कहा कि किताबों को खरीदने के लिए निदेशालय स्तर से बजट नहीं दिया जा रहा है। विभागीय मदों से नई किताबें खरीदी जा रही हैं।
विज्ञापन


मैंने रसायन विज्ञान की किताब पुस्तकालय से पढ़ने के लिए प्राप्त की थी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पुस्तकालय में सभी विषयों की किताबें उपलब्ध होनी चाहिए।-
विज्ञापन
विज्ञापन

करन, छात्र।

अधिकतर बच्चे पाठ्यक्रम की पुस्तकों के लिए पुस्तकालय पर ही निर्भर होते हैं। इसलिए पुस्तकालय में तीनों संकायों की सभी विषयों की किताबें उपलब्ध होनी चाहिए। -
लकी रावत, छात्र।

पुस्तकालय में सभी विषयों की किताबें नहीं हैं। जिस कारण कुछ विद्यार्थियों को बाजार से किताबें खरीदनी पड़ रही हैं। पुस्तकालय में किताबों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।-

आकाश, छात्र।

कॉलेज प्रशासन को नई किताबें खरीदनी चाहिए। पुस्तकालय में पर्याप्त किताबें न होने से विद्यार्थियों को निराश होना पड़ता है। जिस कारण उनकी परीक्षा की तैयारी भी प्रभावित होती है।-
आकाश कुमार, छात्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed