फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leopard's carcass found in the drain of Pipalpadav range

Udham Singh Nagar News: पीपलपड़ाव रेंज के नाले में मिला तेंदुए का शव

Fri, 25 Apr 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 25 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Leopard's carcass found in the drain of Pipalpadav range
गूलरभोज। पीपलपड़ाव रेंज के एक नाले में तेंदुए का शव मिला है। सूचना पर वन विभाग की एसडीओ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रेंज कार्यालय में रखवा दिया है। वन्यजीव की नाक से खून बह रहा था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को निगम के एक कर्मचारी ने पीपल पड़ाव के प्लाट संख्या 15 के काली कीच नाले में वयस्क तेंदुए का शव देखा। सूचना पर उप प्रभागीय वन अधिकारी शशि देव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रेंज कार्यालय भिजवाया। उन्होंने बताया कि वन्यजीव के शरीर पर बाहरी चोट का कोई निशान नहीं है। सभी अंग सुरक्षित हैं। नाक से ही खून निकला दिख रहा है। मौत का कारण आपसी संघर्ष भी हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इसका कारण स्पष्ट होगा। ग्रामीणों के अनुसार जंगल में जिस स्थान पर शव मिला है, वहां नाला है। जंगली जानवर अक्सर यहां पानी पीने आते हैं। घटनास्थल गांव कोपा मुनस्यारी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ घायल था। गोली लगने का भी अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed