{"_id":"64ce9c32291ee7f8a5016e14","slug":"leopard-killed-strangled-in-clutch-wire-sitarganj-news-c-234-1-shld1017-283-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गले में फंदा लगकर दम घुटने से हुई तेंदुए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गले में फंदा लगकर दम घुटने से हुई तेंदुए की मौत
Sun, 06 Aug 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
-05एसटीजी01पी: नैनीताल जिले के दानबींगर किशनपुर वन क्षेत्र में मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम करती ड
दो चिकित्सकों की टीम ने किया मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम, विसरा रखा सुरक्षित
आवीआरआई बरेली और भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून की लैब में होगी बिसरे की जांच
सितारगंज। धौराडाम बीट में जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए क्लच वायर के फंदे में तेंदुए का गला फंसने से दम घुटकर मौत हुई। वन एवं पशु चिकित्सालय के दो चिकित्सकों और बायोलॉजिस्टों की टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। साथ ही विसरा लेकर सुरक्षित रखा। इनकी जांच आईवीआरआई बरेली और भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून की लैब में होगी।
शुक्रवार सुबह तराई पूर्वी वन प्रभाग के बाराकोली वन रेंज की धौराडाम बीट में कठर्रा गऊघाट में एक फार्म हाउस के आम के बगीचे में तेंदुए का शव मिला। जांच में शिकार के लिए क्लच वायर के लगाए फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत होना सामने आया। शनिवार को नैनीताल जिले के दानीबंगर किशनपुर वन रेंज में मृत तेंदुए का वन विभाग के डॉ. आयुष उनियाल और शक्तिफार्म की पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मालिनी पंत ने डीएफओ संदीप कुमार की देखरेख में पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से तेंदुए की मौत की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित रखा है, जिसे आईवीआरआई बरेली और देहरादून के भारतीय वन्य जीव संस्थान की लैब में जांच के लिए भेजा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए का दाह संस्कार कर दिया गया।
नहीं थे चोट के निशान
सितारगंज। वन एसडीओ संतोष पंत ने बताया कि मृत तेंदुए के गले पर तार के निशान थे। उसके शरीर पर अन्य किसी भी हिस्से में कोई चोट का निशान नहीं था। सभी अंग भी सुरक्षित मिले हैं। एसडीओ संतोष पंत ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 51 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही शिकारियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
तराई पूर्वी के सभी वन क्षेत्रों में चलेगा सर्च अभियान
एसडीओ ने रेंजरों को दिए टीम बनाकर सर्चिंग करने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सितारगंज। तेंदुए के फंदे में फंसकर जान गंवाने के बाद अब वन विभाग की नजरें शिकारियों पर गढ़ गई हैं। वन विभाग के एसडीओ ने तराई पूर्वी वन प्रभाग की सभी रेंजों के क्षेत्राधिकारियों को अपनी-अपनी रेंज में सर्च अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। अगर कहीं भी जाल या फंदे लगे मिले तो अब शिकारियों की खैर नहीं है।
तराई पूर्वी वन प्रभाग के उप खंड अधिकारी संतोष पंत ने बताया कि जंगल से सटे आबादी वाले क्षेत्रों, खेत खलिहानों, नदी व नालों आदि जगहों पर सर्चिंग अभियान चलेगा। इसके लिए रेंजों के सभी क्षेत्राधिकारियों को वन कर्मियों की टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। ये टीम में अपने-अपने क्षेत्रों में जंगल व उसके आसपास सर्च करेंगी। अभियान के दौरान अगर किसी भी जगह पर फंदे या जाल आदि लगे मिलते हैं तो टीम सख्त कार्रवाई करेगी।