{"_id":"657fcc577564564fa006e305","slug":"leopard-attacked-a-man-riding-a-bike-in-kashipur-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: चलती बाइक पर तेंदुए ने मारा झपट्टा, जांबाज ने ऐसे बचाई जान, शोर मचाने पर भागा आदमखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: चलती बाइक पर तेंदुए ने मारा झपट्टा, जांबाज ने ऐसे बचाई जान, शोर मचाने पर भागा आदमखोर
Mon, 18 Dec 2023 10:10 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 18 Dec 2023 10:10 AM IST
सार
काशीपुर में एक बाइक सवार युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। गनीमत ये रही कि युवक ने हेलमेट लगाया था जिससे वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
तेंदुए का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। गनीमत ये रही कि युवक ने हेलमेट लगाया था जिससे वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
ग्राम बाबरखेड़ा निवासी उदयवीर सिंह पुत्र हीरा सिंह रविवार सुबह करीब छह बजे अपने भाई रवि कुमार को काशीपुर रेलवे स्टेशन छोड़ कर घर लौट रहा था। इसी दौरान कुदैय्योवाला के पास अचानक तेंदुए ने उदयवीर सिंह पर हमला किया। गनीमत रही कि उसने हेलमेट पहना जो कि तेंदुए के हमले में टूट गया। इसी समय वहां से गुजर रहे बाइक सवार एक व्यक्ति के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया।
विज्ञापन
इससे पहले 8 दिसंबर की रात करीब दस बजे इसी क्षेत्र में बाइक सवार हरियावाला निवासी शिक्षक नेता स्वतंत्र मिश्रा पर भी तेंदुए ने हमला किया था।