फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leopard attack two man

Udham Singh Nagar News: तेंदुए ने बाइक सवार दो ग्रामीणों पर किया हमला

Sun, 05 Oct 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 05 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Leopard attack two man
जसपुर। शुक्रवार की रात तेंदुए ने बाइक सवार ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इसमें दो लोग घायल हो गए जबकि एक बच गया। पिछले दो माह में हमले की यह सातवीं घटना है। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

खेड़ा लक्ष्मीपुर निवासी मोहम्मद शाहरूख (24), वकील अहमद (45) एवं मोहम्मद अरशद (17) शुक्रवार की देर रात यूपी के ठाकुरद्वारा से घर लौट रहे थे। बाइक अरशद चला रहा था। अचानक गांव से कुछ दूर पहले पेट्रोल पंप के पारस झाड़ियों में घात लगाए बैठे तेंदुए ने तीनों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में मो. शाहरूख और वकील अहमद घायल हो गए। राहगीरों के शोर शराबे से तेंदुआ भाग गया। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ईएमओ ने बताया कि हमले में दोनों युवकों के पैर पर निशान लगे हैं। पतरामपुर क्षेत्र के रेंजर महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि विभागीय टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। इस क्षेत्र में पहली बार तेंदुआ देखा गया है। बढ़ती हमलों की घटना को लेकर कर्मचारियों से अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed