{"_id":"58d2807d4f1c1bb6681a4d11","slug":"leopard-appeared-on-the-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैगा गांव में तीसरे दिन भी दिखाई दी मादा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैगा गांव में तीसरे दिन भी दिखाई दी मादा तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पैगा में मादा तेंदुआ ने तीसरे दिन भी दस्तक दी। गांव के बाहर टहलते देखे जाने से ग्रामीणों में भारी दहशत है। वन विभाग के कर्मचारी रात को गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
मादा तेंदुआ का राज्य की सीमा के दोनों ओर के गांवों में दहशत है। यूपी के गांव बथुवा वाला, रामनगर और नेपा के आसपास तेंदुए के देखे जाने से सीमा पार के ग्रामीण डरे सहमे हैं। सीमा के निकट स्थित ग्राम पैगा में तो मादा तेंदुआ तीन दिन से लगातार देखी जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार को तो वह पैगा में एक पेड़ पर चढ़ कर बैठ गई थी। बीती शाम भी गांव के बाहर देखी गई, जबकि बुधवार को वह दिन में ही गांव के करीब ही टहलती देखाई दी। लोगों के शोर मचाने पर ढेला नदी के खादर में खड़ी घास में छुप गई।
विज्ञापन
वन विभाग बीट अधिकारी मोहन बिष्ट के साथ चार और पुलिस के कर्मचारी साथ पैगा में घूम रहे हैं। मोहन बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण बुधवार को भी तेंदुआ देखा जाना बता रहे हैं, लेकिन वन कर्मियों को बुधवार को नजर नहीं आई।