फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leadership qualities will instill to party workers

Udham Singh Nagar News: कार्यकर्ताओं को लीडरशिप के गुर सिखाएगी कांग्रेस

Mon, 24 Mar 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Leadership qualities will instill to party workers
रुद्रपुर। कांग्रेस ने संगठन को मजबूती देने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत जिला, महानगर और ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कर पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को लीडरशिप के गुर सिखाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने रविवार को बताया कि देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सलाहकार गुरदीप सप्पल एवं सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ था। राष्ट्रीय ट्रेनिंग चेयरमैन सचिन राव ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस के मूल मंत्र सर्वोदय का महत्व बताते हुए जनता से धरातल पर जुड़ने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में कांग्रेस के साल 1857 से लेकर अब तक के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी बताया गया। इसमें देश के बदलते हालात में कांग्रेस की भूमि को कैसे मजबूत किया जाए, इसको लेकर भी चर्चा हुई थी। कार्यशाला में लीडरशिप के गुर सिखाने के साथ ही सरकार की नाकामियों को लेकर व्यापक रणनीति भी तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस तरह की कार्यशाला में अब जिला, ब्लाक एवं नगर स्तर पर भी आयोजित की जाएगी। इन प्रशिक्षण कार्यशालाओं में कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ ही लीडरशिप के गुर भी सिखाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को सर्वोदय के मूल मंत्र को आम जन तक पहुंचाने के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed