फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   LD Bhatt Hospital Needs a New X-ray Machine

Udham Singh Nagar News: एलडी भट्ट अस्पताल को नई एक्स-रे मशीन की दरकार

Fri, 15 May 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 15 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
LD Bhatt Hospital Needs a New X-ray Machine
काशीपुर। डेढ़ दशक पूर्व सरकारी अस्पताल में लगाई गई एक्स-रे मशीन की उम्र पूरी हो चुकी है। अब एक्स-रे करने में मशीन की सांस फूलने लगी है। बड़ी मशीन फुंकने से महत्वपूर्ण अंगों के एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। अब छोटी मशीन से काम चलाया जा रहा है। नई मशीन लगाने के बजाए पुरानी मशीन की ही बार-बार मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन


एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में डेढ़ दशक पूर्व करीब पांच लाख की 300 एमए एक्स-रे मशीन आई थी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में यह मशीन अचानक फुंक गई थी। कुछ समय चलने के बाद तीन दिन से फिर मशीन फुंकी पड़ी है। इससे कमर आदि महत्वपूर्ण अंगों के एक्स-रे बंद हो गए हैं। अब केवल 100 एमए एक्स-रे मशीन से हाथ, पैर और सीने के एक्स-रे हो रहे हैं। मशीन खराब होने से एक्स-रे की संख्या करीब 50 फीसदी घट गई है। इससे अस्पताल के राजस्व में भी गिरावट आ रही है। दोनों मशीनों के चलने से रोज करीब 50 से अधिक एक्स-रे हो रहे थे। दूर दराज से अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों को एक्स-रे कराने की सलाह दी जा रही है। मशीन खराब होने से मरीजों को प्राइवेट में महंगा एक्स-रे कराना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल में 110 से 255 रुपये तक एक्स-रे होता है जबकि प्राइवेट में करीब 600 रुपये में एक्स-रे होता है।
विज्ञापन



10 साल होती है मशीन की समय सीमा
कार्यदायी संस्था केटीपीएल के इंजीनियर निशांत पांडे ने बताया कि पिछले माह एक्स रे मशीन का मदरबोर्ड फुंक गया था। कोली मीटर, डिस्प्ले खराब हो गया था। अब ट्रांसफार्मर फुंक गया है। कांट्रेक्टर की कोइल जल गई है। मरम्मत के बाद मशीन तो बन जाएगी लेकिन बार-बार फुंकती रहेगी क्योंकि यह करीब 17 साल पुरानी है और यहां लोड भी अधिक है। करीब 10 साल मशीन की समय सीमा होती है। नई मशीन लगाने की आवश्यकता है। करीब दो बार में करीब पौने दो लाख खर्च हो चुका है। 300 एमए की मशीन करीब 4-5 लाख में आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकारी अस्पताल काशीपुर में एक्स-रे मशीन बार-बार खराब होने की जानकारी मिली है। सीएमएस से जानकारी लेकर नई एक्स-रे मशीन लगवाई जाएगी। -डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed