फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lawsuit against mistreatment lover

दुराचार करने वाले प्रेमी के खिलाफ मुकदमा

Mon, 20 Mar 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Lawsuit against mistreatment lover
lover

रुद्रपुर। शादी का झांसा देकर दुराचार करने और फिर शादी से मुकरने वाले प्रेमी के खिलाफ प्रेमिका ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दिनेशपुर क्षेत्र की युवती ने सिडकुल पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह रुद्रपुर की आवासीय कॉलोनी से अपने घर लौट रही थी कि इसी दौरान क्षेत्र का ही वार्ड नंबर सात निवासी पंकज चक्रवर्ती उसे नैनीताल रोड पर मिला और घर छोड़ने के बहाने उसे अपनी वैगनआर कार में बैठाकर ले गया।

विज्ञापन


जब दोनों टांडा स्थित संजय वन के पास पहुंचे तो पंकज ने कार को सड़क किनारे खड़ा कर जबरन उसके साथ दुुुराचार किया। युवती का आरोप है कि इस दौरान जब उसने पंकज का विरोध किया तो पंकज ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां छोड़कर चला गया।
विज्ञापन


इस मामले में सिडकुल चौकी प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि पंकज और शिकायतकर्ता युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को जब पंकज युवती के साथ शादी करने से मुकर गया तो युवती तहरीर लेकर चौकी पहुंची। इससे पहले दोनों के परिजनों ने समझौते की भी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। फिलहाल युवती की तहरीर के आधार पर उसका मेडिकल कराने के बाद दुराचार करने वाले पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed