{"_id":"6a077c08506e4f9eef0c2977","slug":"land-mafia-swindles-pithoragarh-resident-resells-purchased-land-to-someone-else-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-141536-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भूमाफियाओं ने पिथौरागढ़ निवासी को लगाया चूना, खरीदी हुई जमीन किसी ओर को बेच दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भूमाफियाओं ने पिथौरागढ़ निवासी को लगाया चूना, खरीदी हुई जमीन किसी ओर को बेच दी
Sat, 16 May 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 16 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में सक्रिय भूमाफियाओं ने पिथौरागढ़ निवासी से लाखों की धोखाधड़ी कर ली। अभियुक्तों ने खरीदी हुई जमीन को जालसाजी कर किसी और को बेच दिया और अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम गुईया, बलुवाकोट तहसील धारचूला निवासी जगदीश सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2013 और 2014 में रुद्रपुर देहात क्षेत्र में दो प्लाॅट खरीदे थे। आरोप है कि रुद्रपुर निवासी अवधेश पांडे, राणा प्रताप सिंह और दिनेश सिंह की सहमति से दोनों प्लाॅटों के लिए करीब 12 लाख 72 हजार रुपये का भुगतान किया गया था।
इसके बाद प्लाटों की रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज भी उनके नाम कर दिया गया व कब्जा सौंप दिया गया था। आरोप है कि बाद में अवधेश पांडे ने एक प्लाॅट से लोहे के एंगल उखाड़कर वहां गेहूं की फसल बो दी। इसके बाद कथित रूप से उसी प्लाॅट को वर्ष 2025 में कंचन यादव नाम की महिला को बेच दिया गया जबकि जमीन पर पहले से उनका कब्जा और दाखिल-खारिज मौजूद था।
विज्ञापन
आरोप लगाया गया है कि दूसरे प्लाॅट पर भी कब्जा कर गोशाला बना दी गई थी। मामले में कुमाऊं आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद उन्हें दोबारा कब्जा दिलाया गया। इसके बाद भी अभियुक्तों के हौसले कम नहीं हुए और 24 अगस्त 2025 को अभियुक्त वाहन से मौके पर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।