{"_id":"6070a4a38ebc3e5909627b35","slug":"land-issue-will-be-solved-before-election-rudrapur-news-hld421134299","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले हल होगा नजूल भूमि का मामला : कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले हल होगा नजूल भूमि का मामला : कौशिक
विज्ञापन
रुद्रपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को तलवार भेंट करते विधायक ठुकराल और जिलाध्यक्ष अरोरा।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा नेता मदन कौशिक के पहली बार रुद्रपुर पहुंचने पर विशाल बाइक रैली से स्वागत किया गया। शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य मार्गों से होती रैली सिटी क्लब में पहुंची, जहां प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2022 के चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की। वहीं, कार्यक्रम में पार्टी नेताओं में प्रदेशाध्यक्ष को अपनी ताकत और चेहरा दिखाने की होड़ भी रही।
शुक्रवार सुबह भाजपा के सभी मोर्चों के नेता और कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों के साथ गांधी पार्क में एकत्र हुए। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के पहुंचने के बाद बाइक रैली शुरू हुई। सैकड़ों दोपहिया वाहनों में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए नारेबाजी की और प्रदेश अध्यक्ष पर पुष्प वर्षा की। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रैली सिटी क्लब में संपन्न हुई।
यहां प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। अबकी बार 60 के पार (60 से अधिक सीटें) नारे के साथ आगे बढ़ेंगे। कहा कि पिछले चुनाव में ऊधमसिंह नगर जिले में एक सीट जीतने से रह गए थे लेकिन कार्यकर्ता इस बार सभी नौ सीटों को जीतने के लिए संकल्प लें।
विज्ञापन
इस दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, डॉ. प्रेम सिंह राणा, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, काशीपुर मेयर उषा चौधरी आदि थे।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, अजय तिवारी, भारत भूषण चुघ, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी, पर्यवेक्षक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा, नगर पंचायत दिनेशपुर की अध्यक्ष सीमा सरकार, विकास शर्मा, विवेक सक्सेना, सुरेश कोली, रश्मि रस्तोगी आदि।
मुख्यमंत्री कर रहे अपील, भाजपाई उड़ा रहे मखौल
रुद्रपुर। प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जनता से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की लगातार अपील कर रहे हैं। लेकिन शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए आयोजित बाइक रैली में मुख्यमंत्री की अपील बेअसर दिखाई दी।
रैली में शामिल अधिकांश नेता से लेकर कार्यकर्ता तक बिना मास्क नजर आए, वहीं उत्साह और जोश में सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां भी उड़ती रहीं। यही नहीं बिना मास्क के लोगों का चालान करने वाले पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने रहे।
कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने भी अपने मास्क को मुंह के नीचे कर दिया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में बाइक रैली निकाली गई। खुद प्रदेश अध्यक्ष के साथ विधायक, मेयर, जिलाध्यक्ष और अन्य नेता बड़े वाहन में सवार हो गए। वाहन में सवार नेताओं के साथ ही बाइकों पर चल रहे अधिकांश कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइडलाइन को दरकिनार कर मास्क नहीं पहना था।
इतना ही नहीं सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हेलमेट पहनना तक जरूरी नहीं समझा। एक बाइक पर तीन-तीन लोग सवार दिखे। इसके अलावा सिटी क्लब पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं होता दिखा। कुल मिलाकर जोश और उत्साह में नेता और कार्यकर्ताओं में कोरोना का भय नहीं दिखा। (संवाद)
मंच में ब्लॉक प्रमुख को नहीं बैठाने पर समर्थक खफा
रुद्रपुर। बाइक रैली के बाद सिटी क्लब में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मंच पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ विधायक व अन्य नेता मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा को मंच पर स्थान नहीं मिलने पर उनके समर्थक खफा हो गए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से सीधा सवाल कर दिया कि उन्हें भीड़ बढ़ाने के लिए ही बुलाया गया था। समर्थकों के नाराज होने के बाद ब्लॉक प्रमुख को मंच पर बैठा दिया गया। (संवाद)
तेल की पर्ची को लेकर भाजपा नेताओं और बाइक सवारों में कहासुनी
रुद्रपुर। बाइक रैली में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं को तेल डलवाने का लालच देकर लाया गया था। रैली के सफलतापूर्वक समाप्त होने के बाद सिटी क्लब के बाहर भाजपा नेता तेल की पर्चियां बांट रहे थे।
रैली में शामिल हुए कई बाइक सवारों को पर्ची नहीं मिली तो वह भड़क गए। उन्होंने भाजपा के नेताओं को जमकर खरीखोटी सुनाई। इतना ही नहीं सिटी क्लब के बाहर भाजपा नेताओं के हाथ से बाइक सवार लोग पर्चियां छीनते तक दिखे। उनका कहना था कि तेल डलवाने की बात कहकर लाया गया था लेकिन पर्चियां नहीं दी गईं। (संवाद)
सैकड़ों बाइकों के काफिले के साथ गांधी पार्क पहुंचे थे अजय तिवारी
रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के स्वागत कार्यक्रम में आयोजित बाइक रैली में चुनाव लड़ने का मंसूबा पाले नेताओं ने दमखम दिखाने की कोशिश की थी। लेकिन सबसे अधिक चर्चा अजय तिवारी को लेकर रही।
अजय तिवारी ढाई सौ से अधिक बाइकों के काफिले के साथ समर्थकों को लेकर ओमेक्स कॉलोनी स्थित अपने आवास से नैनीताल हाईवे से होते हुए गांधी पार्क पहुंचे थे। इसके साथ ही रैली स्थल के पास बड़ी संख्या में मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।
वहीं सिटी क्लब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पुष्प गुच्छ भेंट करने के लिए नेताओं में होड़ मची रही। विधायक राजकुमार ठुकराल और जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार को तलवारें भेंट की।(संवाद)
चुनाव से पहले हल होगा नजूल भूमि का मामला : कौशिक
रुद्रपुर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले नजूल भूमि का मामला हल हो जाएगा। सरकार नई नजूल नीति बनाकर रुद्रपुर वासियों को सौगात देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करेगी और चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी।
शुक्रवार को सिटी क्लब में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह राज्य के सभी जिलों में जाकर संगठन की गतिविधियों के बारे में चर्चा कार्यक्रम कर रहे हैं। अप्रैल तक उनका यह कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा। विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी ने अभी से कमर कस ली है। वर्ष 2022 के लिए संगठनात्मक क्षमता से पार्टी आगे बढ़ रही है।
प्रदेश में भाजपा के तीन लाख से अधिक सदस्य और 250 मंडल बने हैं। डबल इंजन की सरकार ने चार साल में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कई काम किए हैं। इन्हीं कामों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता का भाजपा के प्रति पूरा रुझान है।
पंचायत, लोकसभा और कोऑपरेटिव के सभी चुनाव को जनता के आशीर्वाद से भाजपा ने जीते हैं। वहां विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा राजकुमार गिरी, ललित मिगलानी आदि थे।
श्रद्धांजलि के रूप में वोट करेगी सल्ट की जनता
रुद्रपुर। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दावा किया कि सल्ट उपचुनाव को भाजपा प्रत्याशी महेश जीना जीत लेंगे। उन्होंने कहा कि सल्ट के दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के प्रति लोगों का लगाव था। अब जनता महेश को वोट देकर सुरेंद्र जीना को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। हरीश रावत के मार्मिक पोस्ट पर उन्होंने कहा कि जनता सबकुछ जानती है और इस तरह के बहकावे में नहीं आने वाली है। (संवाद)

रुद्रपुर में बाइक रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में स्वागत रैली में वाहन में सवार होकर जनता का अभिनंदन करते प्रदेशाध्यक्ष कौशिक, विधाय?- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में पत्रकार वार्ता करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक।- फोटो : RUDRAPUR