{"_id":"64861613ad667ddaad036b64","slug":"land-fraud-in-kashipur-kashipur-news-c-242-1-rdp1002-195-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 15 लाख हड़पे और करा दी विवादित जमीन की रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 15 लाख हड़पे और करा दी विवादित जमीन की रजिस्ट्री
Mon, 12 Jun 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर पर 15 लाख रुपये हड़प कर विवादित जमीन को बेचने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वसंतकुंज इन्कलेव नई दिल्ली निवासी हरीश सिंह ने न्यायालय को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि माॅडल बस्ती किच्छा निवासी जगदीश बिष्ट उनके पैतृक गांव का रहने वाला है शहर की नीलकंठ प्रॉपर्टी में बतौर सहायक काम करता है। वर्ष 2011 में जगदीश उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचा उनके पिता को रुद्रपुर में प्लॉट खरीदने का प्रलोभन दिया। इसके बाद वह लोग उससे सहमत हो कर शहर में शैलजा फार्म पर स्थित नीलकंठ प्रॉपर्टी के मालिक आवास विकास निवासी रोशन अरोड़ा के पास पहुंचे। वहां जमीन मालिक मुरादाबाद रोड काशीपुर निवासी कुंवर दीपक सिंह चौहान से मुलाकात की। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर समेत तीनों लोग उन्हें वार्ड नंबर पांच खेड़ा में ले कर आए। जहां उन्होंने एक प्लॉट दिखाया और हरीश के लिए उपयुक्त बताया। कुछ दिनों बाद 15 लाख रुपये दे कर हरीश ने अपनी मां के नाम पर उस प्लॉट की रजिस्ट्री करा ली। करीब एक साल बाद जब हरीश प्लाॅट देखने पहुंचे तो वहां मकान बना हुआ था। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि वह प्लॉट किसी और के नाम पर दर्ज हैं। वहीं जो प्लॉट उनके नाम पर दर्ज है, वह विवादित है। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर सहित तीनों लोगों इस मामले में कुछ भी कहने से टालमटोल कर रहे हैं। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है।