{"_id":"ad840873b7e777b1c795d0fb75ddff3f","slug":"lalpur-police-protection-having-caught-gambling-games-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपुर पुलिस के संरक्षण में चल रहा जुए का खेल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालपुर पुलिस के संरक्षण में चल रहा जुए का खेल पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालपुर में स्थानीय पुलिस के संरक्षण में चल रहे जुए के बड़े खेल का भंडाफोड़ हुआ है। इस खेल का खुलासा करने के लिए एसएसपी केवल खुराना को रुद्रपुर से पुलिस टीम को भेजना पड़ा। एसएसपी केवल खुराना के निर्देश पर जिला मुख्यालय से आई पुलिस टीम ने लालपुर में महाराजपुर रोड पर एक घर में छापा मार कर 14 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है।
विज्ञापन
इनके कब्जे से 4 लाख 8 हजार रुपये की नगदी समेत दो रिवाल्वर और 16 मोबाइल बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने लालपुर चौकी प्रभारी को निलंबित करते हुए जुआरियों को पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
देर रात एसएसपी के निर्देश पर सीओ रुद्रपुर बीएस चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने लालपुर में महाराजपुर रोड पर एक घर में छापा मारा तो वहां 14 लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 लाख 8 हजार रुपये नगद समेत दो 32 बोर के रिवाल्वर और 16 मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि महाराजपुर रोड पर दिनेश पांडे के घर पर छापा मारा तो वहां पर दिनेश के अलावा अनिल कुमार निवासी फूलबाग पंतनगर, रमाकान्त वर्मा निवासी लालपुर, पिंकू सिंह निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर, जमीर अहमद निवासी पंतनगर, प्रताप सिंह नेगी निवासी मल्ली देवरिया, मो. आरिफ निवासी मेन बाजार बहेड़ी, जसदीप सिंह निवासी रोशनपुर गदरपुर, बाबू निवासी सुभाष कालोनी रुद्रपुर, संदीप निवासी पुराना अस्पताल रुद्रपुर, चरनजीत निवासी पक्की खमरिया, राजीव कुमार निवासी आदर्श कालोनी रुद्रपुर, प्रवीन कुमार निवासी रामेश्वरपुर और संजय कुमार निवासी रम्पुरा रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर प्रभारी सुशील कुमार समेत पुलिस लाइन से विशेष पुलिस बल आया था।