फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   'Lakshman Rekha' will catch on encroachment

अतिक्रमण पर खिंचेगी ‘लक्ष्मण रेखा’

Thu, 30 Mar 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Thu, 30 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
 'Lakshman Rekha' will catch on encroachment
अ‌त‌िक्रमण्‍ा - फोटो : अमर उजाला

शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। एसडीएम और एएसपी ने संयुक्त रूप से व्यापारियों की बैठक लेकर बाजार क्षेत्र में बनी नालियों से अतिक्रमण हटाने की अपील की। इसके साथ ही बृहस्पतिवार सुबह डीडी चौक से तीनपानी और गाबा चौक तक लाल निशान लगाकर अतिक्रमण चिन्हित किया जाएगा। उसके बाद धवस्तीकरण की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


बुधवार को एसडीएम पंकज उपाध्याय और एएसपी मंजूनाथ टीसी ने कोतवाली परिसर में संयुक्त रूप से व्यापारियों की बैठक लेकर उन्हें जल्द से जल्द बाजार क्षेत्र में नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने की अपील की। उन्होंने बताया बृहस्पतिवार सुबह डीडी चौक से गाबा चौक और तीनपानी तक किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर वहां लाल निशान लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


उसके बाद भी लोगों ने खुद नहीं हटाया तो धवस्त करने की कार्रवाई होगी। किच्छा रोड पर अतिक्रमण हटाने के बाद बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण की भी फीता लगाकर नापजोख करने के बाद उसे तोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारियों द्वारा बाजार में पार्किंग की समस्या को रखा गया जिस पर एसडीएम ने उन्हें बाजार में कुछ चिन्हित जगहों पर पार्किंग बनाने का आश्वासन दिया। 

एएसपी मंजूनाथ ने बताया अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गांधी पार्क के बाहर बेतरतीब लगे ठेलों को भी नंबर देने के बाद व्यवस्थित किया जाएगा। मनमर्जी से ठेला लगाने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। अतिक्रमण के साथ ही हाईकोर्ट के आदेश पर पालिथीन उन्मूलन का भी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अगर किसी भी दुकानदार के पास पॉलिथीन बरामद हुई तो उससे पांच सौ से लेकर पांच हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। 

फड़, ठेलों से होता है सबसे अधिक अतिक्रमण
बाजार क्षेत्र में सबसे अधिक अतिक्रमण फड़ और ठेले वालों की दुकानों के बाहर लगे रहने से होता है। बाजार में कई दुकानदार ऐसे हैं, जिन्होंने दस से 15 हजार रुपये मासिक किराये पर अपनी दुकान के बाहर ठेले वालों को बैठा रखा है। इसके साथ ही कई दुकानदारों ने खुद का सामान बेचने के लिए दुकानों के बाहर ठेले लगाये हैं। जिनसे बाजारों में सबसे अधिक अतिक्रमण की स्थिति पैदा होती है।


मल्टीस्टोरी भवनों में पार्किंग नहीं 
बाजार क्षेत्र में खरीदारी को आने वाले लोगों के वाहन भी जाम का बड़ा कारण हैं। रुद्रपुर के बाजार में दर्जनों मल्टीस्टोरी भवन बने हैं, जिनमें अधिकांश में पार्किंग प्रस्तावित होने के बाद भी पार्किंग की सुविधा नहीं दी गई है और किसी ने अपनी पार्किंग को गोदाम के लिए किराये पर दे रखा है, जिससे यहां आने वाले ग्राहकों को सड़कों पर अपने वाहन खड़े करने पड़ते हैं, जिससे पैदल आने वालों को जाम के झाम से जूझना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed