फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›    lady fellon the hole

गड्ढे में गिरी युवती

Wed, 08 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 08 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
 lady fellon the hole
गड्ढा - फोटो : अमर उजाला

बिजली के पोल के लिए खोदे गए करीब आठ फीट गहरे गड्ढे में एक युवती गिरकर फंस गई। वह पूरी रात गड्ढे में पड़ी रही। सुबह को पता चला तो पुलिस ने गड्ढे से बाहर निकाला। उसके शरीर पर चोटें भी लगी हैं। उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए।

विज्ञापन


सिसैया गांव की गीता (19) पुत्री टीकाराम मानसिक रूप से बीमार होने के कारण मंगलवार देर रात परिजनों को बिना बताए घर से चली आई। पैदल चलते हुए वह नगर के अमरिया चौराहा पहुंची। यहां से वह बिज्टी चौराहे की ओर से जाने लगी। इस दौरान वह चौराहे से तकरीबन सौ मीटर की दूरी पर सड़क किनारे बिजली पोल के लिए खोदे गए आठ फीट गहरे गड्ढे में गिरकर उसमें फंस गई।
विज्ञापन


 काफी कोशिशों के बाद भी गड्ढे से बाहर नहीं निकल सकी।
सुबह करीब सात बजे सड़क निर्माण कंपनी एचजी इंफ्रा के कर्मचारी वहां पहुंचे तो उन्होंने गड्ढे से हाथ बाहर निकला देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कस्बा इंचार्ज सतीश चंद्र कापड़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गीता को गड्ढे से बाहर निकाला। गीता के शरीर पर कई जगह चोटें लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, उसकी ढूंढ-खोज पर निकले उसके पिता टीकाराम और चाचा भगवान दास भी मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ अस्पताल ले गए। टीकाराम ने बताया कि गीता की मां की दो साल पहले मौत हो चुकी है। मां की मौत के सदमे से गीता मानसिक रूप से बीमार हो गई। उसका हल्द्वानी एसटीएच से इलाज चल रहा है।


गहरी लापरवाही-जानलेवा गड्ढे
गनीमत रही कि गीता की जान बच गई, यदि बारिश पड़ी होती और गड्ढे में पानी भरा होता तब...। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे गड्ढे खोदने में कंपनी द्वारा गहरी लापरवाही बरती जा रही है। शाम होते ही यूं ही गड्ढे खुले छोड़कर कर्मचारी चले जाते हैं, जो बड़े हादसे को न्यौता दे रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। चौराहे के आसपास पोल लगाने के लिए खोदे गए कई गड्ढे ऐसे ही खुले हैं।

सड़क निर्माण का कार्य एचजी इंफ्रा कंपनी कर रही है। पोल लगाने और पाइप लाइन बिछाने का काम एनएचएआई के जिम्मे है।
धर्मेंद्र चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट, एचजी इंफ्रा कंपनी, सितारगंज

सड़क किनारे गड्ढे खोदने में यदि लापरवाही उजागर हुई तो संबंधित कंपनी और अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विनोद कुमार, एसडीएम सितारगंज

गड्ढा खोदकर यूं ही खुला छोड़ना गंभीर है। मामले में जांच बैठाई जा रही है। जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चंद्रेश यादव, डीएम ऊधमसिंह नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed