फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Labours protest against not to go in Collect orate

Udham Singh Nagar News: श्रमिकों को ऊधमसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोका

Tue, 01 Aug 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 01 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Labours protest against not to go in Collect orate
रुद्रपुर कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन करते श्रमिक। स्रोत- आयोजक - फोटो : Source
विरोध में कलक्ट्रेट गेट के सामने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


रुद्रपुर। शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर कलक्ट्रेट परिसर में शहीद ऊधमसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने आ रहे श्रमिकों को मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। आक्रोशित श्रमिकों ने कलक्ट्रेट गेट पर ऊधमसिंह के चित्र को रखकर माल्यार्पण किया और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।
सोमवार को श्रमिक संयुक्त मोर्चा के सदस्य कलक्ट्रेट में शहीद ऊधमसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने उन्हें कलक्ट्रेट गेट के अंदर घुसने नहीं दिया। गुस्साए श्रमिकों ने गेट के सामने बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिक संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि बीते वर्ष प्रशासनिक अधिकारियोें को ज्ञापन दिया था कि शहीद की प्रतिमा को कलक्ट्रेट के बाहर लगा दिया जाए। माल्यार्पण करने से पहले अधिकारियों को सूचना दे दी थी बावजूद इसके श्रमिकों को अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन

समाजसेवी सुब्रत विश्वास ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों और डीएम को माल्यार्पण की अनुमति है वहीं श्रमिकों को गेट पर ही रोक दिया जा रहा है। वहां क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के अध्यक्ष शिवदेव सिंह, इंकलाबी मजदूर केंद्र के अध्यक्ष कैलाश भट्ट, कमलेश कार्की, प्रकाश चिलवाल, किरण पांडे, हीरा राठौर, चरण सिंह, अरविंद वर्मा आदि थे। इधर, एसडीएम मनीष बिष्ट ने कहा कि वह बयान देने के लिए अधिकृत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंतनगर में दी गई श्रद्धांजलि
पंतनगर। शहीद ऊधमसिंह की शहादत दिवस पर इंकलाबी मजदूर केंद्र, ठेका मजदूर कल्याण समिति व प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने परिसर में जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कुछ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सभा में शहीद ऊधमसिंह की विचारधारा के पत्रक बांटने पर पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया और कार्यकर्ताओं का थाने में उत्पीड़न किया। वहां पर मीना, वंदना, सोना, लक्ष्मी पंत, अभिलाख सिंह, राशिद, मनोज कश्यप, रमेश कुमार थे। संवाद



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed