{"_id":"6aa1b83b7b3ba55d8803a41c","slug":"laborers-mud-house-collapses-due-to-heavy-rain-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-146792-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भारी बारिश से मजदूर का कच्चा घर ढहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भारी बारिश से मजदूर का कच्चा घर ढहा
Thu, 10 Sep 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के दौरान मोतियापुरा में मजदूर पलविंदर सिंह का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित ने शासन-प्रशासन से जल्द आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
पलविंदर ने बताया कि सोमवार को हुई बारिश से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत थी कि मकान गिरते समय परिवार के सभी लोग बाहर होने से बच गए। हालांकि मलबे में दबकर कपड़े, अनाज और अन्य घरेलू सामान खराब हो गया। बीते मंगलवार को ग्राम प्रधान सुमन देवी ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ज्योति के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने ध्वस्त घर का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट को जिला मुख्यालय भेज दिया गया है जिसके आधार पर प्रभावित को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। संवाद