फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Laborer murdered by crushing his head with a stone in sitarganj

CRIME: पत्थर से सिर कुचलकर मजदूर की हत्या, चारपाई पर खून से लथपथ मिला शव; चारों ओर मचा हड़कंप...आरोपी फरार

Tue, 30 Jul 2024 07:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 30 Jul 2024 07:26 PM IST
सार

सितारगंज में ग्राम लौका के पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले मजदूर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पोल्ट्री फार्म के बाहर रखी चारपाई पर श्रमिक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Laborer murdered by crushing his head with a stone in sitarganj
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सितारगंज में ग्राम लौका के पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले मजदूर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पोल्ट्री फार्म के बाहर रखी चारपाई पर श्रमिक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आरोपी फरार है।

मंगलवार को पोल्ट्री फार्म के स्वामी नागेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जब वह अपने फार्म में गए तो किच्छा के बरा निवासी लालता प्रसाद (43) पुत्र राम भरोसे का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। उसके सिर में गहरी चोट दिख रही थी और आसपास भी काफी खून फैला पड़ा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पत्थर या किसी भारी वस्तु से सिर कुचलकर उसे मारा गया हो। उन्होंने बताया कि लालता प्रसाद उसके पोल्ट्री फार्म में तीन साल से कम कर रहा था। उसके साथ काम करने वाला बिहार निवासी नौकर मौके पर नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसने ही लालता की हत्या की है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Kashipur: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का फूंका पुतला, लगाए आरोप; केदारनाथ मंदिर को लेकर कही बात

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मनोज कत्याल ने घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही सर्च अभियान चलाकर बारीकी से मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया। वहीं, फाेरेंसिक टीम इंचार्ज सत्यप्रकाश के नेतृत्व में टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट एकत्र किए। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि मजदूर के सिर में गहरी चोट लगी थी। उसके दांत भी टूटे हुए थे। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक लालता प्रसाद के परिवार में कोई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed