फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Labor Department Issues Notice to Contractor for Withholding Wages

Udham Singh Nagar News: वेतन रोकने पर श्रम विभाग ने ठेकेदार को भेजा नोटिस

Fri, 15 May 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 15 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Labor Department Issues Notice to Contractor for Withholding Wages
रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत तीन श्रमिकों को एक महीने का वेतन नहीं मिलने का मामला सामने आने पर श्रम विभाग ने किच्छा निवासी ठेकेदार रामरतन वर्मा को नोटिस जारी किया है। श्रमिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के निवासी हैं जो वर्तमान में जगतपुर क्षेत्र में परिवार के साथ रहकर मजदूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उन्होंने तय समय तक कंपनी में कार्य किया लेकिन एक माह का मेहनताना पिछले तीन महीने से नहीं दिया गया। कई बार ठेकेदार से भुगतान की मांग करने के बावजूद समाधान नहीं होने पर उन्होंने श्रम विभाग में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए ठेकेदार से जवाब तलब किया है। सहायक उप श्रम आयुक्त अरविंद सैनी का कहना है कि श्रमिकों का वेतन रोकना श्रम कानूनों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कराई जा रही है और यदि आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने श्रमिकों को आश्वस्त किया है कि उनका बकाया भुगतान जल्द दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed