{"_id":"695d5fcb3ef0cfd9850064a6","slug":"kundeshwari-and-garhwal-rifles-teams-won-the-matches-by-performing-brilliantly-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-137513-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शानदार प्रदर्शन कर कुंडेश्वरी और गढ़वाल राइफल की टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शानदार प्रदर्शन कर कुंडेश्वरी और गढ़वाल राइफल की टीमों ने जीते मैच
Wed, 07 Jan 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडेश्वरी फुटबाल क्लब की ओर आयोजित शहीद स्मृति राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के चौथे दिन कुंडेश्वरी और गढ़वाल राइफल की टीम ने अपने-अपने मैच जीते।
मंगलवार को पहला मैच एनबी क्लब कुंडेश्वरी और 13 गढ़वाल राइफल के बीच खेला गया। इस दौरान कुंडेश्वरी के खिलाड़ियों ने अभी तक की टीमों में सबसे अधिक छह गोल किए। गढ़वाल राइफल के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरा मैच 10 गढ़वाल राइफल और नेपाल के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में गढ़वाल राइफल ने 5-0 नेपाल को हराया।
गढ़वाल राइफल की ओर से निर्मल ने दो, नवीन, दीपक और नवीन ने 1-1 गोल किया। बड़ी संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिकों ने गढ़वाल टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। समिति संरक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को पहला मैच आर्मी फुटबाल क्लब व देहरादून फुटबाल क्लब और दूसरा मैच हरिद्वार व 6 बिहार रेजिमेंट के बीच खेला जाएगा। वहां ग्राम प्रधान पायल चौधरी, यश चौधरी, मनोज रावत, वीरेंद्र बिष्ट, नईम सैफी, सलीम आदि थे।