फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kumaoni-Thruwati songs and slogans in the villages are buzzing

गांवों में गूंज रहे कुमाऊंनी-थरुवाटी गाने और नारे

Mon, 06 Feb 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा Updated Mon, 06 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
 चुनाव कोई भी हो उसमें नारों और गानों का विशेष महत्व होता है जो अब भी बरकरार है। भाजपा, कांग्रेस और बसपा के नारे और गाने दोनों गांव-गांव गूंज रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी भी पीछे नहीं हैं। खास बात यह कि स्थानीय भाषाओं के गानों और नारों से मतदाताओं को रिझाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान इस समय जो नारे लोकप्रिय हैं, उनमें भाजपा का कुमाऊंनी में लिखा ‘आमा बूबू एको रटन, कमलो बटन-कमलो बटन’, बीएसपी का थरुवाटी में दिया ‘नारा दादो कहिन नतिया से, अबके देहरादून जाएंगे हथिया से’ भी शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी ने भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए ‘विकास भी, ईमान भी, सबका सम्मान’ भी नारा बनाया है। निर्दलीय प्रत्याशी डा. ललित सिंह ने ‘दिल बदलो, दल बदलो, खटीमा का कल बदलो’ नारा दिया है।
विज्ञापन


इसी तरह चुनाव प्रचार में गाने भी खूब चल रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी डा. ललित सिंह के वाहनों में कुमाऊंनी गाने बज रहे हैं, इनमें कई गीत पर्वतीय मतदाताओं को रिझाने के लिए बनाए गए हैं। रूमालिका गांठा, रियूड़ी लखनऊ की, नीमा छोरी रे खेत गांव की जैसे कई कुमाऊंनी गीतों की धूम मची है। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी और भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी के वाहनों में कई हिंदी गाने चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी भी इसमें पीछे नहीं हैं। इन दिनों गांव देहात में चल रही शादी ब्याह में होने वाले स्वांग में कलाकर बीएसपी प्रत्याशी का प्रचार अपने गानों और नाच के माध्यम से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed