फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kumaon Commissioner Deepak Rawat honored teachers in rudrapur

अमर उजाला शिक्षक सम्मान- 2024: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अध्यापकों को किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

Wed, 07 Aug 2024 02:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 07 Aug 2024 02:07 PM IST
सार

अमर उजाला की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत व विशिष्ट अतिथि सरदार राजेंद्र सिंह खैरा ने बेहतरकार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Kumaon Commissioner Deepak Rawat honored teachers in rudrapur
शिक्षिकाओं को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में अमर उजाला की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत व विशिष्ट अतिथि सरदार राजेंद्र सिंह खैरा ने बेहतरकार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उनकी हाैसला अफजाई की।

मंगलवार को काशीपुर रोड स्थित होटल कोटि यार्ड में हुए समारोह का शुभारंभ मंडलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आईएसएस प्रा. लि. के सरदार राजेंद्र सिंह खैरा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। मंडलायुक्त दीपक रावत ने कहा कि अमर उजाला का यह शिक्षक सम्मान कार्यक्रम शिक्षण संस्थानों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

विज्ञापन

आज के दौर में शिक्षकों की अहम भूमिका है। आज शिक्षा में भटकाव बहुत है पर एक शिक्षक ही बच्चों को चित्त की एकाग्रता के साथ शिक्षा ग्रहण करने को समझा सकता है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों को मोबाइल व टैबलेट देते समय ध्यान देना चाहिए कि हम किस प्रकार का भविष्य उन्हें दे रहे हैं। आज जो सम्मान शिक्षकों को अमर उजाला की तरफ से मिला है, शिक्षक उसके हकदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किताबाें में सब कुछ लिखा है पर उसे एक शिक्षक ही निखारते हैं। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान के लिए बधाई देने के साथ ही आयोजन के लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन माधव शर्मा ने किया।

ये प्रायोजक रहे मौजूूद
वैभव ग्रोवर, सीए करुण गुप्ता, निखिल हरिया, राजीव रस्तोगी, बीएस मोशल, भूपेंद्र सिंह, प्रो. वीएस प्रसाद, प्रशील नागपाल।

Kumaon Commissioner Deepak Rawat honored teachers in rudrapur
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

ये शिक्षक हुए सम्मानित
एमिनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर से संजीव सिंह, रेखा चौधरी, अंशिता अनेजा, भारतीय इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर से सपना शाही, रिचा सिंघल, अंशु मिश्रा, ब्लूमिंग डेल्स मॉडर्न स्कूल रुद्रपुर शालिनी आनंद, संजीव हलधर, गीता आनंद, कोलंबस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के दीपा जोशी, ज्योति परिहार, नरेश भारद्वाज, डीपीएस रुद्रपुर के हरदीप कौर, रीना चौहान, सरिता मिश्रा, फिफ्थ सेंटनरी स्कूल शुभांगी सिंह, बबीता यादव, तेज सिंह नयाल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के मनप्रीत पदम, अमनदीप कौर, जुहैब हसन जैदी, गुरुकुल स्कूल से प्रियंका रावत, सोनम खुराना, शिल्पा भाटिया, जेसीज पब्लिक स्कूल से हिमांशु सोरारी, मनीषा तिवारी, मनप्रीत कौर, किसान इंटर कालेज से फैज अहमद खान, लिटिल एंजेल स्कूल से सीमा तिवारी, दीपा वालदिया, गोधन सिंह, लालपुर पब्लिक स्कूल से निर्मला उपाध्याय, प्रमोद आर्या, शावाज शेरी, लिटिल किंगडम स्कूल से बृजेश ढ़ाका, मौलाना आजाद पब्लिक स्कूल से सलमा खातून, सैफिया मलिक, मोहम्मद इमरान, नालंदा रेजीडेंशियल स्कूल से ऊषा रानी, गीता उपाध्याय, अमित बहुगुणा, प्रारंभ पब्लिक स्कूल से कोमल श्रीवास्तव, मिली गुहा, शिखा दुआ, पैथ शिखर इंटरनेशनल स्कूल से शमां ढींगरा, मनमीत सिंह, आरएएन पब्लिक स्कूल विलासपुर से वर्षा श्रीवास्तव, गुरमीत कौर, देवेंद्र सिंह बिष्ट, मनप्रीत कौर, नीलम मेवाड़ी, हर्ष पांडेय, रैनबो पब्लिक स्कूल से जसप्रीत सिंह, सीमा त्यागी, मोनिका भटनागर, रुद्रा पब्लिक स्कूल से ललिता पांडेय, मनदीप सिंह बनकाेटी, प्रेम जोशी, रेडियंट पब्लिक स्कूल से आशुतोष सिंह, सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से वीना बर्नाड, मुक्ता अरोड़ा, भानू पांडेय, स्टोनरिज इंटरनेशनल स्कूल से प्रेमा जोशी, इंदू त्यागी, अश्विनी जैन, दि आक्सफोर्ड एकेडमी सोवित कौर, मधुमिता सिन्हा, कैलाश पाठक और जी माउंट लिटरा स्कूल के सहीरा अब्सी, रविंद्र कौर, सुमन मन्ना।

Kumaon Commissioner Deepak Rawat honored teachers in rudrapur
रुद्रपुर - फोटो : अमर उजाला

प्रतिभागी शिक्षण संस्थान
एमेनिटी पब्लिक स्कूल, भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल, ब्लूमिंग डेल्स मॉडर्न स्कूल, कोलंबस पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, फिफ्थ सेंचुरी स्कूल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, गुरुकुल स्कूल, जेसीज पब्लिक स्कूल, किसान इंटर कालेज, लिटिल एंजेल स्कूल, लालपुर पब्लिक स्कूल, लिटिल किंगडम स्कूल, मौलाना आजाद पब्लिक स्कूल, नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रारंभ पब्लिक स्कूल, पाथ सिकर इंटरनेशनल स्कूल, आरएएन पब्लिक स्कूल, रैनबो पब्लिक स्कूल, रुद्रा पब्लिक स्कूल, रेडियंट पब्लिक स्कूल, सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्टोनरिज इंटरनेशनल स्कूल, दि आक्सफोर्ड एकेडमी, जी माउंट लिटरा स्कूल।

Kumaon Commissioner Deepak Rawat honored teachers in rudrapur
अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2024 - फोटो : अमर उजाला

ये रहे मौजूद

मुख्य प्रायोजक : आईएसएस प्राइवेट लिमिटेड।

पावर्ड बाई : आशियाना बिल्डर।

करिअर पार्टनर : आकाश इंस्टीट्यूट।

को पावर्ड बाई : औरनेट।

इन एसोसिएशन विद : सीकेजी रियलिटी।

नालेज पार्टनर : सूरजमल अग्रवाल प्रा. कन्या महाविद्यालय, आइएमईसी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रुद्रपुर।

सपोर्टेड बाई : शीलचंद्र ग्रुप, अल्मोड़ा ज्वैलर्स।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed