फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Koli community divided into two groups over Behad's statement in kichha

Uk: बेहड़ के बयान पर बंटा कोली समाज, एक पक्ष ने विधायक का पुतला फूंका; दूसरे का बदनाम कराने की नीयत का आरोप

Mon, 23 Feb 2026 11:02 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 23 Feb 2026 11:02 AM IST
सार

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ पर कोली समाज ने अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदेश महामंत्री मुकेश कोली के नेतृत्व में समाज के लोगों ने डीडी चौक पर विधायक का पुतला फूंका।

विज्ञापन
Koli community divided into two groups over Behad's statement in kichha
विधायक तिलकराज बेहड़।

विस्तार

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ पर कोली समाज का अपमान का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय कोली समाज के प्रदेश महामंत्री मुकेश कोली के नेतृत्व में समाज के लोगों ने डीडी चौक पर विधायक का पुतला फूंका। इस दौरान विधायक से माफी मांगने की भी मांग की गई।

विज्ञापन


रविवार सुबह बड़ी संख्या में कोली समाज के लोग डीडी चौक पहुंचे और विधायक बेहड़ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। मुकेश कोली ने कहा कि विधायक ने कहा कि कोली समाज है क्या। हमें धमकी देने या हमें टारगेट करने पर आप हमारा क्या नुकसान कर लेंगे। ये तो नहीं पता लेकिन हम अनुसूचित समाज आपका बहुत नुकसान कर सकते हैं। एक तरफ आप हमारे साथी को बोल रहे हैं कि उसका आपराधिक इतिहास है। वो क्रिमिनल है, उसको पुलिस ढूंढ रही थी। दूसरी तरफ आप यह भी बोल रहे हैं कि आपकी पत्नी ने उसे छुपाया। उसके लिए आपने कोतवाल को सस्पेंड करवाया, दरोगा को सस्पेंड करवाया अगर वो अपराधी था तो आप ने उसे क्यों बचाया।

विज्ञापन

आप ये बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं कि कोली समाज की एक महिला मेयर कैसे बन गई। आपने हमारे समाज से सुधरने की रिक्वेस्ट की। हम भी आपसे एक रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि हमारे पीछे मत पड़िए। शांति से अपना काम करिए। आपको कोली समाज से माफी मांगनी पड़ेगी, नहीं तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। पुतला दहन के दौरान रजनी कोली, रमन कोली, रामचन्द कोली, मूलचंद कोली, लक्की कोली, जगदीश कोली, सुभाष कोली, राजू कोली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक का पुतला फूंकने की कड़ी निंदा

 विधायक तिलक राज बेहड़ का पुतला फूंकने से गुस्साए कोली समाज के लोगों ने बैठक कर इसकी कड़ी निंदा की है। वक्ताओं ने कहा कि कुछ भाजपाइयों ने कोली समाज को बदनाम करने की नीयत से यह दुर्भावनापूर्ण कृत्य किया है। जो अनुचित और निंदनीय है। कोली समाज खुले रूप में बेहड़ के साथ है।


आवास विकास कालोनी में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में कोली समाज के लोग एकत्र हुए। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमपाल कोली ने कहा कि तिलक राज बेहड़ कई वर्षों से सक्रिय राजनीति में रहकर समाज की सेवा करते आ रहे हैं। जब वे रुद्रपुर से विधायक थे, तब उन्होंने कोली समाज के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य कराए थे। दर्शन कोली को किच्छा नगर पालिका का अध्यक्ष बनवाया। मीनू कोली को रुद्रपुर का ब्लॉक प्रमुख बनवाया, इससे स्पष्ट है कि उन्होंने कोली समाज को नेतृत्व और भागीदारी दिलाने का कार्य किया। कोली समाज के नाम पर राजनीति करना और पुतला जलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करना पूरी तरह निंदनीय है। बैठक में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, छोटेलाल कोली, भोला कोली,उमेश कोली, रामचंद्र कोली, राजेश कोली, बाबूराम कोली, धर्मेंद्र कोली ,अशोक कोली, धर्मवीर कोल आदि लोग मौजूद रहे।


विधायक बेहड़ बोले जनता जबाब देगी

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेस के माध्यम से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राजेश शुक्ला जितने चाहे पुतले फुंकवा लो, जितनी चाहे गालियां दे लो, जितना चाहे अपमान कर लो। जितने चाहे परिवार पर हमले कर लो, जी भरकर कर लो। लेकिन याद रखना जब जनता जवाब देगी तो तुम्हारी हार तो 20,000 से ऊपर ही होगी। याद रखना। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed