{"_id":"4055af694ecfb1c42a704b0af7144466","slug":"klmband-strike-officer-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलमबंद हड़ताल पर रहे अधिकारी, कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलमबंद हड़ताल पर रहे अधिकारी, कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
सेल्स टैक्स अधिकारी से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से सेल्स टैक्स अधिकारी और कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल शुरू की। हालांकि बाद में हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए अगले दिन की हड़ताल को स्थगित कर दिया गया। हड़ताल की वजह से बृहस्पतिवार को दफ्तर में कामकाज नहीं हुआ, वहीं अधिकारियों के कक्षों में सन्नाटा पसरा रहा। सचल दल को हड़ताल से अलग रखा गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उत्तराखंड वाणिज्य कर परिवार संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अधिकारी और कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर रहे। कार्यालय सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मारपीट के आरोपियों की सात दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसके चलते सभी लोगों में खासा आक्रोश है। ऐसी घटनाओं से राजस्व संग्रह में लगे अधिकारी और कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा हो रहा है। किसी भी परिस्थितियों में गिरफ्तारी से नीचे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अन्य राज्य कर्मचारी संगठनों से भी वार्ता की जा रही है। हड़ताल के चलते काम कराने आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर एचसी भट्ट, डिप्टी कमिश्नर राकेश वर्मा, डीएस नबियाल, हेमा बिष्ट, एनएस बोरा, मोहिता भंडारी, असिटेंट कमिश्नर भुवन चंद्र पांडे, शुचि तिवारी, योगेंद्र त्रिपाठी, कुंदन पांगती, संजय उपाध्याय, विशाल अग्रवाल, राकेश जखमोला, एजाज बेग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन