फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kitchen started in gadarpur.

प्रदेश का पहला अक्षय पात्र सेंट्रलाइज किचन गदरपुर में आरंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Kitchen started in gadarpur.
गदरपुर में किचन का शुभारंभ करते शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय। - फोटो : RUDRAPUR
प्रगदरपुर। प्रदेश सरकार और अक्षय पात्र फाउंडेशन के माध्यम से आधुनिक सेंट्रलाइज्ड किचन का शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शनिवार को फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने किचन सुविधा का निरीक्षण कर कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन प्रदेश में मिड डे मील योजना को बेहतर करेगा। अक्षय पात्र योजना के माध्यम से राजकीय विद्यालयों के 15 हजार से अधिक बच्चों को प्रतिदिन पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कोरोना महामारी के दौरान अक्षय पात्र फाउंडेशन के सहयोग से प्रतिदिन एक हजार लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि गदरपुर में प्रदेश का पहला सेंट्रलाइज किचन शुरू होना गौरव की बात है। उन्होंने फाउंडेशन के ट्रस्टियों और पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि उत्तराखंड देवों की भूमि है और हम नर सेवा नारायण सेवा में विश्वास करते हैं। उन्होंने अक्षय पात्र की देशभर में दी जा रही निस्वार्थ सेवा के बारे में बताया। ट्रस्टी जी. रघुराम ने बताया कि अक्षय पात्र देश भर में 1.8 मिलियन से अधिक बच्चों को भोजन उपलब्ध करता है। फाउंडेशन की विश्वसनीयता संगठन में जनता के भरोसे का एक सत्यापन है। उन्होंने बताया कि जल्द ही देहरादून में भी दूसरे किचन का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फाउंडेशन के उपाध्यक्ष चंचलपति दास ने इस क्षेत्र में बच्चों की सेवा करने का अवसर प्रदान करने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह किचन कांसेट्रिक्स से प्रायोजित है, जो एक ग्लोबल कस्टमर एक्सपीरियंस सर्विसेज व प्रौद्योगिकी कंपनी है। इस दौरान शासकीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के एक हजार बच्चों को अक्षय पात्र राशन किट बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल के चार मेधावी छात्र-छत्राओं को मोबाइल टेबलेट प्रदान किए गए। इससे पूर्व जीजीआईसी की छात्राओं ने पुष्प वर्षा के साथ कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और गणमान्य लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अक्षय पात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ट्रस्टी भरत दास, दीपक चुघ, अम्बुज सिंह, सीईओ आरसी आर्य, एके सिंह, रवि मेहता, राजेश गुंबर, चंकित हुड़िया, सुभाष गुंबर, सुरजीत सिंह, रिजवान हुसैन व राजेश सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed