{"_id":"6abfec69ea47ca533a0850ee","slug":"kisan-mela-in-pantnagar-starts-today-governor-to-inaugurate-it-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-147896-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंतनगर में किसान मेला आज से, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंतनगर में किसान मेला आज से, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन
Fri, 02 Oct 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
पंतनगर। विवि परिसर में आज से 120वें किसान मेले व कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला छह अक्तूबर तक चलेगा। इसका उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह करेंगे जबकि कृषि मंत्री गणेश जोशी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।
कुलपति डाॅ. शिवेंद्र कश्यप ने बताया कि उद्घाटन समारोह गांधी हाॅल में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन के बाद राज्यपाल व अन्य अतिथि मेला प्रांगण का भ्रमण करेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। बताया कि मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी किसानों, वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों और युवाओं के लिए नवीन कृषि तकनीकों, अनुसंधान उपलब्धियों और कृषि आधारित नवाचारों को जानने और समझने का महत्वपूर्ण मंच होगा। निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि किसान मेले में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।
विभिन्न मार्गों से आने वाले छोटे और बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। फूलबाग व नगला गेट से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। प्रत्येक प्रवेश और निकास द्वार पर सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। समेटी व हरेला गार्डन गेट पर भी यातायात संचालन के लिए सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।