फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Killing case reported on missing women

Udham Singh Nagar News: बौर नदी में दूसरे दिन मिले मांस के टुकड़े, लापता जोगिंद्रो की बेटी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज

Thu, 08 Jun 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 08 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Killing case reported on missing women
रंपुराकाजी स्थित बौर नदी में बुधवार को मिले थे मानव अंग, संदिग्धों से पूछताछ कर रही है पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

केलाखेड़ा। निकटवर्ती गांव रंपुराकाजी स्थित बौर नदी मिले तीन अंगों के शवों की तलाश में पुलिस ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दिनभर सर्च अभियान चलाया। पुलिस को नदी से मांस के कुछ टुकड़े और कुछ दूरी पर एक कुल्हाड़ी मिली है। यूपी के गांव मोहद्दीनपुर सहारनपुर निवासी सोनम कौर ने टांग में मिली रसौली की गांठ के आधार पर पैर को उसके मां जोगिंद्रो कौर का बताया है। उसने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। मामले में पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
बुधवार को गांव रंपुराकाजी स्थित बौर नदी में मानव शरीर की कटी दो टांगे और एक पंजा मिला था। इन अंगों के शव बरामद करने के लिए बृहस्पतिवार सुबह सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में बाजपुर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, केलाखेड़ा थाना प्रभारी ललित मोहन रावल, गदरपुर थाना प्रभारी राजेश पांडेय, एसओजी काशीपुर, पीएसी और जल पुलिस के जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बौर नदी सहित उसके आसपास में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस को नदी से कुछ मांस के टुकड़े बरामद हुए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक कुल्हाड़ी भी मिली। मानव शरीर के अंगों और मांस के टुकड़ों को डीएनए और लिंग निर्धारण परीक्षण के लिए भेजा गया है। इधर दूसरी तरफ गांव रम्पुराकाजी में अपनी बेटी के ससुराल आए नानकमत्ता निवासी गुरमीत सिंह भी लापता बताया जा रहा है। इसी के चलते नदी से बरामद दो टांगों के साथ मिले पैर के पंजे को गुरमीत सिंह का माना जा रहा है। सुबह से शाम तक पुलिस की कई टीमें केलाखेड़ा थाने में डेरा डालकर घटना के खुलासे के लिए कई संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ करने में जुटी है। देर शाम एसपी क्राइम के नेतृत्व में पुलिस टीमें जांच पड़ताल करने के लिए घटनास्थल पर डेरा डाले है ।
विज्ञापन

---
लापता जोगिंद्रो की हत्या के बाद शव टुकड़े कर नदी फेंकने का आरोप
बाजपुर। जोगिंद्रो कौर (45) की बेेटी सोनम कौर उर्फ सोनी निवासी यूपी के गांव मोहद्दीनपुर सहारनपुर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी मां गांव रम्पुरा काजी में अकेली रहती थी। उसकी माता खेतीबाड़ी करती थी। 6 जून 23 को दिन में करीब एक बजे उसके मामा की लड़की परमजीत कौर ने उसे फोन करके सूचना दी कि बुआ गायब है। खोजबीन करते समय बौर नदी के पास एक सलवार (पायजामा) मिला। एक टांग बरामद हुई। उसकी माता की टांग में रसोली की गांठ थी। नदी से बरामद टांग में रसोली की गांठ है, जिस कारण मिली टांग उसकी माता की ही है। बौर नदी नदी से मिली एक टांग और दाहिने पैर का पंजा किसी अज्ञात व्यक्ति का मालूम होता है। उसने अज्ञात व्यक्ति पर उसकी माता जोगिंद्रो कौर और एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर उनके शरीर के टुकड़े कर बौर नदी में बहा दिए है। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मृतका की बेटी सोनम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 201, 302 के तहत केस दर्ज कर जांच थाना प्रभारी ललित मोहन रावल को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नानकमत्ता के गुरमीत का हो सकता नदी में मिला पंजा

केलाखेडा़। नानकमत्ता निवासी गुरमीत सिंह लगभग 8-10 दिन से गांव रम्पुराकाजी में अपनी बेटी सुरजीत कौर के घर रह रहा था। वह अचानक अपनी बेटी घर से दो-तीन दिन पहले गायब हो गया था। नदी से मानव शरीर की दो कटी टांगों के साथ एक पैर का कटा पंजा मिलने पर पुलिस ने आसपास के गांव में पूछताछ की। गुरमीत सिंह के लापता होने पर पुलिस ने उसकी बेटी परमजीत कौर को थाने बुलाकर पूछताछ की। घटना के चलते लापता गुरमीत सिंह के नहीं मिलने पर नानकमत्ता से उसके परिजन भी थाने पहुंचे।
---------
संपत्ति कब्जाने को ले कर हत्या का अंदेशा

- 22 साल पहले छोड़ गया था पति, मेहनत कर के बनाई थी लाखों की संपत्ति

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रपुर। केलाखेड़ा की बौर नदी से बरामद जोगिंद्रो की टांग हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। मामले में 24 घंटे की जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है लेकिन संपत्ति को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से मिला एक अन्य पैर और पंजा पुलिस के लिए पहेली बना है।
जोगिंद्रोके पति ने उसे 22 साल पहले छोड़ दिया था। इसके बाद वह मायके में आ कर रहने लगी। माता पिता की मृत्यु के दौरान उसे थोड़ी जमीन मिल गई। उसने मेहनत से आसपास के क्षेत्रों में थोड़ी-थोड़ी जमीन खरीद ली थी। उसके साथ उसकी भतीजी और भांजा रहते हैं। अपनी मेहनत और संपत्ति से गांव के कई युवाओं को रोजगार भी दे रखा है, जो उसकी खेती की देखभाल करते हैं। पुलिस को आशंका है कि संपत्ति कब्जाने को लेकर उसकी हत्या की गई है।

पिछले दिनों जमीन खरीदने को लेकर उसका खेत स्वामी से विवाद हुआ था। हालांकि बाद में उसे जमीन मिल गई थी। इधर करीब तीन माह पहले उसने फिर एक जमीन खरीदी है, जिसकी अभी रजिस्ट्री नहीं हुई है। पुलिस की शक सुई भी इसी मामले की तरफ घूम रही है। फिलहाल पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस घटना के कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हालांकि घटनास्थल से मिला एक अन्य व्यक्ति का पंजा भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।


----

पुलिस की चार टीमें घटना के अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। कई लोगों से पूछताछ करने में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। - डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed