{"_id":"f27aebfbc32d71ee03a6f916b6f4af2d","slug":"killed-in-the-hectic-city-of-dehradun-vigilance-raids-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून की विजलेंस ने शहर में मारे ताबड़तोड़ छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून की विजलेंस ने शहर में मारे ताबड़तोड़ छापे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की विद्युत विजिलेंस ने ने विद्युत चोरी को लेकर शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी की। 5 घंटे चली कार्रवाई में 3 कॉमर्शियल और 4 घरेलू चोरी पकड़ी। टीम ने 7 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर कनेक्शन काट दिए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार 11 बजे देहरादून की विद्युत विजलेंस ने राजीव लोचन के नेतृत्व में सिंह कालोनी, भगवानपुर, भूरारानी और बाजार क्षेत्र में छापेमारी की। टीम सबसे पहले सिंह कालोनी निवासी मोहित अरोरा और चांद मियां के घर पहुंची। यहां विद्युत चोरी की जा रही थी। उसके बाद टीम ने संजीवनी हॉस्पिटल के बगल में सफाकत अली के दुकान में छापा मारा। यहां कटिया डाल के चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
इसके बाद टीम भगवानपुर में पॉलीहाउस में छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम देख के दंग रह गई। यहां 4 किलोवॉट का कनेक्शन चोरी करके चलाया जा रहा था। इसके बाद टीम ने सत्यनारायण कालानी भुरानी निवासी देवेंद्र कुमार और जग्गी के घर में छापा मारा। यहां भी विद्युत चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने राइस मिल कंपाउंड में जगदीश सिंह बिष्ट के वहां छापा मारा। यहां भी विद्युत चोरी पकड़ी गई। टीम में एसडीओ फरमान जैदी, अन्नू अरोरा, जेई पारूल चौधरी, प्रवीन कुमार, लाइनमैन सुरेश कुमार मौजूद रहे।