फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Khichdi banquet was organized on Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
Khichdi banquet was organized on Kartik Purnima
खटीमा में झनकईया स्थित शारदा घाट पर डूबकी लगाते श्रद्घालु। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर भारत-नेपाल सीमा स्थित झनकईया के शारदा घाट पर लगने वाला मेला कोरोना महामारी के चलते कमेटी ने स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को गंगा स्नान पर्व पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने झनकईया स्थित शारदा घाट पहुंचकर डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने भी झनकईया शारदा घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना की। कोरोना के चलते मेला स्थल पर लोगों की भीड़ कम रही। मेला कमेटी प्रबंधक पूरन सिंह धामी ने बताया कि गंगा स्नान पर्व पर लगने वाला मेला कोरोना के चलते स्थगित किया गया है और परंपरा को बनाए रखने के लिए सूक्ष्म मेले का आयोजन किया गया है। बच्चों के मनोरंजन के लिए कुछ दुकानें लगाई गई हैं। इस दौरान पुजारी पुष्कर दत्त, महेश जोशी आदि मौजूद रहे। इधर विधायक धामी ने गंगा स्नान पर्व पर भारामल बाबा मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
काशीपुर/जसपुर/सुल्तानपुर पट्टी। गंगा स्नान पर्व पर लोगों ने पूजा-अर्चना कर खिचड़ी का प्रसाद बांटा। सदर बाजार स्थित एक दुकान में राहगीरों को खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। तीर्थ द्रोण सागर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम प्रजापति ने खिचड़ी, दही और जलेबी का लंगर लगाया। भगवती बाल सुंदरी के चैती मंदिर में मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को खिचड़ी बांटी।
विज्ञापन

कई वर्ष पहले लोग गंगा स्नान पर तीर्थ द्रोण सागर के सरोवर में स्नान करते थे। करीब दस साल पहले जब सरोवर सूखने लगा तो सरोवर के किनारे पक्का तालाब बनाया गया जिसमें ट्यूबवेल से पानी भरा जाता था और लोग उसमें स्नान करते थे लेकिन इस वर्ष तालाब में पानी नहीं भरा गया जिससे श्रद्धालु निराश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुर में कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक बैंकट हॉल में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कई क्षेत्रवासियों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। विधायक आदेश चौहान नेे क्षेत्रवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई दी। वहां आदित्य गहलोत, मनोज चौहान, संजय राजपूत, राजकुमार सिंह, सर्वेश चौहान, राहुल गहलोत, अनिल गहलोत, हिमांशु नंबरदार, मुकेश प्रधान, इफ्तिखार बबलू, जैनेंद्र पाल जोशी आदि थे।
सुल्तानपुर पट्टी में नगर के पट्टीकला में कोसी नदी स्थित शिव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर हर साल बड़े स्तर पर गंगा स्नान मेले का आयोजन होता है। मेले में उत्तराखंड के अलावा यूपी क्षेत्र के रामपुर, मुरादाबाद, धामपुर आदि जगह से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। कोसी में स्नान के बाद श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करते हैं। इस बार कोविड के खतरे को देखते हुए मंदिर समिति ने मेले के आयोजन को स्थगित कर दिया था लेकिन श्रद्धालुओं ने कोसी नदी में स्नान करने के साथ ही मंदिर में पूजा-अर्चना की। यूपी पुलिस प्रशासन भी बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटे रहे। मंदिर के पंडित रामावतार गिरी ने बताया कि कोविन-19 गाइड लाइन के चलते मेला नहीं लगाया गया। संवाद
बाजपुर/केलाखेड़ा। कार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। गांव गोबरा और जोगीपुरा में कोसी नदी तट पर कोरोना के चलते मेेले का आयोजन नहीं किया गया लेकिन श्रद्धालुओं ने कोसी नदी में डूबी लगाई। स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। कोसी तट पर पूजा उपयोगी सामान सहित अन्य कुछ दुकानें भी लगीं।
इधर केलाखेड़ा नगर में स्थित श्री शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण और माता तुलसी की कथा का श्रवण किया और हवन-यज्ञ कर आहुति दी। मंदिर के महंत मोहन चंद्र भट्ट और मदन भट्ट ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने कार्तिक मास के महात्मय बताया। वहां कमल भट्ट, निधि शर्मा, नेहा शर्मा, कांता यादव, सरोज भट्ट, रितु खुराना, गीता भट्ट, शशि ठुकराल, ममता खुराना, सी डी खुराना, सतीश सुधा, अग्रिमा यादव, बीना ठुकराल, रेनू सुधा, सतीश आदि थे। संवाद

किच्छा। कार्तिक मास के मौके पर मंदिरों में पूजा-अर्चना करके मासिक पाठ का समापन किया गया। इस मास में लोग सुबह उठकर पूरे महीने स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना और कार्तिक महात्म का पाठ करते हैं। ग्राम आजादनगर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर में हवन के बाद आरती और फिर समापन किया गया। यहां पर पंडित अनिल शर्मा, किरन कालरा, वीना, राजरानी, दर्शना रानी आदि थे।

सुल्तानपुर पट्टी कोसी नदी किनारे गंगा स्नान पर उमड़ी लोगों की भीड़।

सुल्तानपुर पट्टी कोसी नदी किनारे गंगा स्नान पर उमड़ी लोगों की भीड़।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed