{"_id":"6a11f684cc13d27f780c9812","slug":"khatimas-daughter-conquers-everest-hoists-the-tricolor-khatima-news-c-236-1-ktm1001-114435-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा की बेटी ने एवरेस्ट किया फतह, लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा की बेटी ने एवरेस्ट किया फतह, लहराया तिरंगा
Sun, 24 May 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 24 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर खटीमा की बेटी तिला सेन ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। 21 मई को एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली आईटीबीपी की महिला पर्वतारोही टीम में तिला भी शामिल रहीं।
19 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली से शुरू हुए मिशन में 14 सदस्य थे जिनमें शामिल 11 महिला पर्वतारोही में से एक खटीमा के चारुबेटा निवासी तिला सेन भी रहीं। नेपाल के साउथ कोल रूट से चढ़ाई करते हुए टीम ने अद्भुत साहस, अनुशासन का परिचय दिया। खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण रास्तों को पार करती हुई टीम 8,848 मीटर ऊंची एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची।
21 मई को टीम ने एवरेस्ट के शिखर पर तिरंगा लहराकर नया इतिहास रच दिया। एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली टीम की सदस्य तिला सेन ने पिता मदनलाल व मां विजया लक्ष्मी समेत पूरे परिवार, क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
उनके भाई आईटीबीपी जवान योगेंद्र कुमार ने बताया कि तिला 2021 में आईटीबीपी में कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुई थी। वर्तमान में वह 36वीं वाहिनी लोहाघाट, चंपावत में तैनात हैं। तिला दो भाई व पांच बहनों में चौथे नंबर की हैं। तिला ने 10वीं तक की पढ़ाई चारूबेटा से, जीजीआईसी खटीमा से 12वीं और खटीमा से ही पॉलीटेक्निक की है।