{"_id":"69a71b486c773af69c0959a2","slug":"khatima-witnessed-a-turnover-of-over-one-crore-rupees-on-holi-khatima-news-c-236-1-ktm1001-113409-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा में होली पर एक करोड़ से अधिक का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा में होली पर एक करोड़ से अधिक का कारोबार
Tue, 03 Mar 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
खटीमा। होली पर्व ने खटीमा बाजार को ऑक्सीजन देने का काम किया। मंगलवार को दिनभर बाजार में चहल-पहल रही। गुझिया, मिठाई, चिप्स-पापड़ के अलावा गुलाल, पिचकारियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। खटीमा बाजार में लगभग एक करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।
खटीमा में पुरानी तहसील रोड, सितारगंज मार्ग, टनकपुर मार्ग व पीलीभीत मार्ग की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ होने से व्यापारियों के चेहरे खिले रहे। दुकानों में लोग मिठाई, गुजिया, खोया, चिप्स-पापड़ समेत विभिन्न सामग्री खरीदते नजर आए। गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर काफी भीड़भाड़ रही।
व्यापारी अनमोल अग्रवाल ने बताया कि गुलाल और पिचकारियों के अलावा होली की टी-शर्ट, कुर्तों आदि की भी काफी बिक्री हुई। बच्चों में सबसे अधिक क्रेज होली के मास्क को लेकर रहा। व्यापारी नेता गौरीशंकर अग्रवाल ने बताया कि इस बार होली पर्व पर बाजार में काफी रौनक रही। खटीमा बाजार में एक करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
--
कपड़ों की भी हुई खूब बिक्री
होली में नए कपड़े पहनने की परंपरा काफी पुरानी हैं। जिसको को लेकर दुकानों में कपड़ों को लेकर ऑफर भी नजर आए। खासकर बच्चों के कपड़ों की कई वैरायटी दुकानों में नजर आईं।