फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pushkar singh dhami : Khatima MLA Will be new CM Of Uttarakhand

उत्तराखंड : सैनिक परिवार में जन्मे पुष्कर सिंह धामी बनेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री, खुशी से भावुक हुईं मां

Sun, 04 Jul 2021 03:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sun, 04 Jul 2021 03:52 PM IST
सार

बचपन से ही विधायक धामी में कुछ कर गुजरने की तमन्ना थी। अपने छात्र जीवन में छात्र राजनीति के दौरान विधायक धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी से भी बेहतर संबंध बनाए थे।

विज्ञापन
pushkar singh dhami : Khatima MLA Will be new CM Of Uttarakhand
पुष्कर सिंह धामी का परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सियासी जानकार सैनिक परिवार में जन्मे विधायक पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश की सियासत में लंबी रेस का घोड़ा मानते हैं। लोगों का कहना है कि सियासत की बारीकियां धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की छत्रछाया में सीखी हैं। प्रदेश की नौकरशाही पर बेलगाम होने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में प्रदेश की नौकरशाही को संभालने में भगत सिंह कोश्यारी के साथ काम करने का अनुभव पुष्कर सिंह धामी के काम जरूर आएगा।

विज्ञापन


बचपन से ही विधायक धामी में कुछ कर गुजरने की तमन्ना थी। अपने छात्र जीवन में छात्र राजनीति के दौरान विधायक धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी से भी बेहतर संबंध बनाए थे। यही वजह है कि विधायक धामी प्रदेश में हर क्षेत्र में मजबूत पकड़ वाले साबित हुए और अंत में केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की पसंद भी बने।
विज्ञापन


भगतदा की भविष्यवाणी सही साबित हुई
महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान ग्राम श्रीपुर विचवा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि पुष्कर मंत्री नहीं एक दिन प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं पूर्व सीएम कोश्यारी की घोषणा को पांच साल में पूरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगारों की उम्मीद बढ़ी
विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस राज के दौरान वर्ष 2010-11 में सिडकुल के उद्योगों में 70 प्रतिशत क्षेत्रीय बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की कवायद शुरू की थी। तब प्रदेश सरकार सहित उद्योग घरानों एवं सिडकुल से स्थापित होने वाले कल-कारखानों में माहौल गरमाया था। हालांकि 70 प्रतिशत क्षेत्रीय मुहिम का पूरा लाभ तो नहीं मिला। अलबत्ता आंशिक रूप से क्षेत्रीय बेरोजगारों ने उद्योग संस्थानों एवं कल-कारखानों में रोजगार पाया है।

पूरे प्रदेश की समस्याओं से हैं वाकिफ
मुख्यमंत्री बनने पर विधायक पुष्कर सिंह धामी के घर उनके परिजनों को बधाई देने पहुंचे पत्रकारों को धामी की पत्नी गीता धामी ने बताया कि नए मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश की समस्याओं से वाकिफ हैं। घर पर रहने के दौरान वह कभी धारचूला, पिथौरागढ़ की समस्याओं पर मंथन करते हैं तो कभी गढ़वाल के चमोली की चर्चाएं करते हैं। उनकी पत्नी गीता ने कहा कि आज ईश्वर ने उनकी सुनी और उन्हें प्रदेश का नेतृत्व सौंपा। वह इसका बखूबी निर्वहन करेंगे।

विधायक पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता पुष्कर धामी के सीएम बनने पर बेहद खुश हैं। वह इस सफलता को पार्टी हाईकमान, प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व सहित प्रदेश की जनता का स्नेह बताती हैं। उन्होंने कहा कि सीएम बनकर प्रदेश एवं क्षेत्र व देश की जनता की सेवा करने का सपना अब पूरा हुआ है। गीता धामी ने यहां मौजूद लोगों का आश्वस्त किया कि वह आम जनता, देशवासियों पार्टी हाईकमान एवं प्रदेश नेतृत्व सहित विपक्षी दलों की भावनाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने कुल देवता को भी दिया।

मुख्यमंत्री बनने की खबर से उनकी माता विश्ना देवी बेहद खुश

विधायक पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने की खबर से उनकी माता विश्ना देवी बेहद खुश हैं। खुशी का आलम यह है कि उनकी आंखों से आंसू छलक आए। उन्होंने बताया कि बेटे की इस कामयाबी के पीछे उसकी लगन और आम जनता के प्रति सेवा भाव की भावना है। विश्ना देवी यह कहकर भावुक हो गईं कि अगर आज उनके पिता कै.शेर सिंह धामी जिंदा होते तो वह बेटे की कामयाबी पर बेहद खुश होते।

गांव के खड़क सिंह भंडारी बताते हैं कि उनके गांव का मुख्यमंत्री बना है। इससे बढ़कर और कोई खुशी नहीं होती। नगर तराई खटीमा का लाल एक मुकाम पर पहुंचा है। गांव के ही गंभीर सिंह धामी बताते हैं कि पुष्कर का सीएम बनना बेहद खुशी का विषय है। पड़ोसी गुुमान सिंह खोलिया ने कहा कि खटीमा को कभी इतनी बड़ी सफलता मिलेगी इस सपने को धामी ने साकार किया।

खुद को विधायक धामी का चाचा बताने वाले नारायण सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने सपने में भी कभी सोचा नहीं था, लेकिन उनके बेटे ने यह कर दिखाया, आज समूचा पहाड़ बेहद खुश है। गांव के खुशाल सिंह खोलिया ने कहा कि पूरा विश्वास है कि सीमांत क्षेत्र के गांव का होनहार कर्मठ जुझारू युवा प्रदेश का बेहतरीन तरीके से नेतृत्व करेगा और उसके नेतृत्व में भाजपा फिर सरकार बनाएगी।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भंडारी ने विधायक धामी के सीएम बनने पर खुशी जताई और कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों के सपने अब साकार होंगे। खटीमा गोलीकांड के शहीदों की शहादत अब व्यर्थ नहीं जाएगी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों के परिजनों की उम्मीदों के अनुरूप प्रदेश सरकार काम करेगी, सभी को ये ही आस है।

अमर उजाला से खास है लगाव
विद्यार्थी जीवन से पुष्कर सिंह धामी का अमर उजाला से खासा लगाव रहा है। यहां नगरा तराई के पुल पर बैठकर वह अमर उजाला लाने वाले का इंतजार करते थे। उस समय सुभाष राणा नाम के पत्र वितरक से अमर उजाला खरीदते थे और सबसे पहले अमर उजाला का संपादकीय पृष्ठ देखा करते थे। विधायक धामी की व्यवहार कुशलता के उनके सियासी विरोधी भी कायल हैं। शादी के दिन देश भर के विभिन्न राजनैतिक पदों, मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारी उनके घर नगरा तराई पहुंचे थे और उन्हें शादी की बधाई दी थी।

जुलाई की गर्मी में मनी दीपावली

विधायक पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने की खबर से नेपाल से लगी सीमा नगरा तराई ही नहीं नगर एवं ग्रामीण इलाके में खुशी का माहौल है। विधायक धामी के घर पर उनके सीएम बनने की खुशी में बधाई देने वालों का तांता लगा है। सुरक्षा के नजरिए से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगी है। घर ढोल-नगाड़े, बैंड सहित अन्य तरह के बाजे-गाजे में डांस कर खुशी का इजहार कर रहे हैं। ब्लॉक क्षेत्र में जगह-जगह लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।

शनिवार को पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने की सूचना मिलते ही नगर के मुख्य चौक पर कार्यकर्ता झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया। वहां भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सतीश गोयल, नंदन सिंह खड़ायत, दिनेश अग्रवाल, हरीश जोशी, अमित पांडेय, पावस गुप्ता, मनोज शाही, प्रमोद गड़कोडी, मुकेश रोहिला आदि थे। इधर सीमांत क्षेत्र सत्रहमील में भी विधायक पुष्कर सिंह धामी के के उत्तराखंड मुख्यमंत्री बनने पर खुशी की लहर दौड़ी।

ग्रामीणों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। वहां कारज गिल, अलाउद्दीन अंसारी, सरप्रीत सिंह सोनू, फहीम अंसारी, शिवम पटेल आदि थे। इधर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने भी विधायक धामी के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया। वहां अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष नईम अंसारी, सरताज, ताजीम अंसारी, मोइद्दीम आदि थे।

महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में खुशी
भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण कर विधायक धामी के सीएम बनने पर खुशी जाहिर की। महिलाओं ने प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया कि उन्होंन खटीमा के लाल धामी को सीएम बनाया। वहां पर सावित्री कन्याल, विमला मुडेला, इंद्रा चंद, धाना भंडारी, विमला बिष्ट, क्रांती जोशी, हेमा परिहार, भावना मनौला आदि मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed