फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Khatima Bibers Factory

Udham Singh Nagar News: खटीमा फाइबर्स फैक्टरी ने कर्मचारियों के आरोपों को नकारा

Wed, 26 Apr 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 26 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Khatima Bibers Factory
खटीमा। खटीमा फाइबर्स फैक्टरी ने कर्मचारियों की ओर से नौकरी से निकालने के आरोप को नकारा है। फैक्टरी के एमडी डॉ. आरसी रस्तोगी ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को नौकरी से बाहर नहीं किया गया है बल्कि कर्मचारियों को 45 दिन के लिए ले-ऑफ पर रखा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को फाइबर्स फैक्ट्री के एमडी डॉ. रस्तोगी ने फैक्टरी परिसर स्थित विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कर्मचारियों का यह आरोप सरासर गलत है कि फैक्टरी प्रबंधन ने दो सौ कर्मचारियों को बाहर कर दिया है। फैक्टरी प्रबंधन ने किसी कर्मचारी को बाहर नहीं किया है। कुछ बाहरी तत्व कर्मचारियों को भ्रमित कर उनके और फैक्टरी प्रबंधन के बीच मतभेद पैदा कर रहे हैं। बाजार में पेपर के उचित दाम नहीं मिलने और आर्डर नहीं मिलने के कारण प्लांट को बंद कर दिया गया। इसके चलते 402 कर्मचारियों को ले-ऑफ पर रखा गया था। 304 कर्मचारियों को पुन: काम पर बुला लिया गया। वर्तमान में 98 कर्मचारी ले-ऑफ पर है। फैक्टरी के बंद पड़े पीएम-1 के सुचारू होते ही सभी कर्मचारियों को काम पर ले लिया जाएगा।
विज्ञापन

एमडी रस्तोगी ने कहा कि कर्मचारियों का आरोप है कि उनको फैक्टरी में जाने से रोका जा रहा है जो गलत है। कर्मचारियों को सूचित किया गया है कि वह अपनी निर्धारित शिफ्ट में समयानुसार आकर अपना कार्ड पंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि ले-ऑफ में भी कर्मचारियों को उपस्थिति के आधार पर नियमानुसार 50 प्रतिशत वेतन का भुगतान किया जाएगा। एमडी रस्तोगी ने कहा कि प्लांट बंद हो जाने की स्थिति में नियमानुसार कर्मचारियों के वेतन व अन्य भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्लांट सुचारू होता है तो पहले ले-ऑफ पर रखे गए कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed