{"_id":"61ae6a6a81826851c65095f9","slug":"kendra-toy-wins-the-competition-kashipur-news-hld446831347","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र नाम के खिलौने ने जीती टॉय टेल्स 2021 प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र नाम के खिलौने ने जीती टॉय टेल्स 2021 प्रतियोगिता
विज्ञापन
आईआईएम के कॉन्क्लैव में बोलते प्रतिभागी।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईएम काशीपुर की ओर से आयोजित टॉय टेल्स 2021 राष्ट्रीय प्रतियोगिता केंद्र नाम के एक खिलौने ने जीती। द्वितीय स्थान बिल्ड ए फार्म और तृतीय स्थान पर कल्चर नाम का खिलौना रहा।
भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) ने टॉय टेल्स-2021 का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय, नवाशय-डिजाइन इनोवेशन सेंटर के सहयोग से हुआ। प्रतियोगिता के लिए कई व्यापक विषय थे। इनमें पर्यावरण, फिटनेस और खेल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, भारतीय विरासत, संस्कृति, पौराणिक कथा, इतिहास, लोकाचार, प्रौद्योगिकी और विभिन्न आयु समूहों के लिए जातीयता खानपान विषय शामिल रही।
प्रतियोगिता में देश की 40 से अधिक टीमों ने भाग लिया। एनआईडीए आंध्र प्रदेश से केंद्र नामक के खिलौने ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर एनआईडी गांधी नगर की टीम बिल्ड ए फार्म खिलौना के साथ रही। कल्टेक वेव प्राइवेट लिमिटेड नाम के स्टार्टअप ने टॉय कल्चर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। परिक्रमा और बंडर्स ऑफ उत्तराखंड नामक विचारों को प्रस्तुत करने के लिए सेंट मैरी स्कूल काशीपुर को एक विशेष जूरी पुरस्कार और सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
एनालिटिक्स कॉन्क्लेव के विकास पर चर्चा की
काशीपुर। आईआईएम की ओर से आयोजित एनालिटिक्स कॉन्क्लेव में एनालिटिक्स के विकास पर चर्चा की गई।
भारतीय प्रबंध संस्थान काशीपुर ने विश्लेषण वार्षिक एनालिटिक्स कॉन्क्लेव के पहले संस्करण की मेजबानी की। कॉन्क्लेव में एनालिटिक्स क्षेत्र से विभिन्न उद्योग के अधिकारियों की उपस्थिति देखी गई। कॉन्क्लेव ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जूम के माध्यम से आयोजित किया गया था और दुनिया भर में महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया गया था। कॉन्क्लेव का विषय ‘एनालिटिक्स- ब्रिज कनेक्टिंग द प्रेजेंट टू द फ्यूचर’ था।
कार्यक्रम के विशिष्ट वक्ताओं के पैनल में गूगल संचालन केंद्र में विश्लेषिकी और अंतर्दृष्टि के प्रमुख दीपक शर्मा, कॉग्निजेंट में वरिष्ठ निदेशक, एआई और एनालिटिक्स विभाग श्री विजॉय बसु, जी5 में कस्टमर एक्सपीरियंस एनालिटिक्स के वाइस प्रेसिडेंट विनम्र विक्रम विशन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बार्कलेज में रिस्क एंड एनालिटिक्स सत्य शंकर महापात्रा और टेक महिंद्रा में डेटा और एनालिटिक्स प्रैक्टिस हेड अनिर्बान भट्टाचार्य शामिल थे।
वक्ताओं से आईटी और एनालिटिक्स में हाल के रुझानों और विकास पर कई सवाल पूछे गए। पैनलिस्टों से पूछा गया कि कैसे संगठन विभिन्न क्षेत्रों में समस्याओं को हल करने के लिए एनालिटिक्स विशेषज्ञता को लागू करने में सक्षम है क्योंकि दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। कोविड -19 की चुनौतियों पर बोलते हुए दीपक ने टिप्पणी की कि हमने महामारी के कारण नकारात्मक और सकारात्मक दोनों रंगों को देखा है। डिजिटल प्रक्रियाओं का महत्व बना रहेगा, यह बड़ी सीख है कि हमें व्यवसाय चलाने के लिए कार्यालय स्थान की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आगे इस बात पर जोर दिया कि यह एक कठिन यात्रा रही है, लेकिन यहां हमें बहुत कुछ सीखने को मिला।

आईआईएम काशीपुर की ओर से टॉय टेल प्रतियोगिता के लिए तैयार की गई विवरणिका।- फोटो : KASHIPUR