फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kelakheda has become a hub for smuggling forest wealth from Uttarakhand and Uttar Pradesh.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड और यूपी की वन संपदा तस्करी का गढ़ बना केलाखेड़ा

Thu, 01 Jan 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 01 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kelakheda has become a hub for smuggling forest wealth from Uttarakhand and Uttar Pradesh.
बाजपुर। उत्तराखंड और यूपी के जंगलों से तस्करी कर कीमती लकड़ी एकत्र करने का केलाखेड़ा गढ़ बनता जा रहा है। दो माह के भीतर जंगलात टीम ने केलाखेड़ा क्षेत्र से 50 क्विंटल खैर और 15 क्विंटल सागौन की लकड़ी बरामद की है। तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कई बार जंगलात टीम पर हमला भी कर चुके हैं। पुलिस और जंगलात की टीम की नजर में आने से बचने के लिए आरोपी तस्करी के लिए स्कॉर्पियो व अन्य लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को जंगलात टीम ने केलाखेड़ा के गांव रम्पुरा काजी में दो बार छापा मारा। इसमें गन्ने के खेत में छिपाकर रखी गई 30 क्विंटल खैर बरामद की। इसी दिन शाम को फिर खैर गिल्टों से लदी एक स्कॉर्पियो को बरामद किया जबकि दोनों ही बार तस्कर फरार हो गए। 13 अगस्त 2020 को जंगलात और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर गांव बेरिया दौलत में एक घर से सागौन के पांच गिल्टे बरामद किए।
विज्ञापन

13 मार्च 2021 को बेरिया दौलत चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव विजय रम्पुरा में केलाखेड़ा पुलिस ने छापा मारकर एक घर से खैर के 60 गिल्टे बरामद किए। 14 अप्रैल 2021 को गांव रम्पुरकाजी बाजावाला रोड पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान खैर के 20 गिल्टे बरामद किए। आरोपी बाइक सवार तस्कर फरार हो गया था। 24 जून 2021 को केलाखेड़ा पुलिस ने गांव गणेशपुर स्थित एक फार्म हाउस से 200 गिल्टे खैर के बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 फरवरी 2022 को केलाखेड़ा पुलिस ने 20 क्विंटल खैर की लकड़ी से भरी पिकअप वाहन को पकड़ा। नौ मार्च 2024 को एसडीओ शशि देव ने वन टीम के साथ गांव मझरा विधि और रम्पुरकाजी स्थित एक गोदाम से भारी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद की। 22 जून 2025 को बेरिया दौलत चौकी क्षेत्र में पुलिस और जंगलात टीम ने सागौन के गिल्टों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी।
सात अक्तूबर 2025 को वन विभाग टीम ने केलाखेड़ा स्थित एक दुकान से छह क्विंटल सागौन की लकड़ी बरामद की। 12 नवंबर 2025 को जंगलात टीम ने केलाखेड़ा स्थित एक गोदाम से एक क्विंटल सागौन लकड़ी बरामद की। 27 नवंबर 2025 को वन और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव बेरिया दौलत चौकी क्षेत्र में एक घर से 15 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की।



कोट

वन विभाग की टीम ने केलाखेड़ा क्षेत्र से दो माह में करीब 50 क्विंटल खैर लकड़ी बरामद की है। केलाखेड़ा क्षेत्र यूपी से सटा है। तस्कर यूपी के जंगल से लकड़ी तस्करी कर रहे हैं। खैर गिल्टों से भरी पकड़ी स्कॉर्पियो का आरोपी तस्कर अभी फरार है। उसे पकड़ने के लिए जंगलात टीम जुटी है। - शशि देव, एसडीओ, वन विभाग रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed