फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Keep health systems alert to prevent dengue: Dr. Dhan Singh

डेंगू की रोकथाम के लिए चौकस रखें स्वास्थ्य व्यवस्थाएं : डॉ. धन सिंह

Sun, 18 Aug 2024 04:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Keep health systems alert to prevent dengue: Dr. Dhan Singh
रुद्रपुर। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर डेंगू की रोकथाम को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सीएमओ को 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर चालू रखने के निर्देश दिए। कहा कि निजी ब्लड बैंक जांचों के निर्धारित शुल्क की रेट लिस्ट चस्पा करें। सभी निजी चिकित्सालयों में 5-5 बेड डेंगू के मरीजों के लिए आरक्षित रखे जाए।
विज्ञापन

रविवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि डेंगू के मरीजों का इलाज अब आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किया जाएगा। गंभीर रोगियों के लिए सभी जनपदों में शीघ्र सीटी स्कैन मशीनें लगाई जाएंगी। ताकि ऐसे मरीजों को अन्यत्र न जाना पड़े। कहा कि डेंगू के प्रकोप को फैलने से रोकने के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। जो मरीज डेंगू से संक्रमित हो, उन मरीजों को एक-एक मच्छरदानी और ऑलआउट उपलब्ध कराएं। सरकार की मंशा है कि आने वाले वर्ष 2030 तक उत्तराखंड में उपचार के अभाव में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो। इसके लिए सरकार निरंतर स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने डेंगू की रोकथाम के लिए जनपद में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी दी जिस पर मंत्री ने संतोष व्यक्त किया। वहां राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट, विधायक शिव अरोरा, दायित्वधारी उत्तम दत्ता, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, कमल जिन्दल, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, सुरेश परिहार, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केदार शाही, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. राजेश आर्या, डीपीएम हिमांशु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed