{"_id":"630678dc535e246dea5e10f7","slug":"kayaking-in-gularbhoj-dam-rudrapur-news-hld473421432","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विसेज की टीम ने जीते छह स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विसेज की टीम ने जीते छह स्वर्ण पदक
विज्ञापन
गूलरभोज के बौर जलाशय में नाव चलाते खिलाड़ी।
- फोटो : RUDRAPUR
गूलरभोज। 33वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता के 1000 मीटर इवेंट में सर्विसेज (नेवी, आर्मी व वायुसेना) की टीम ने सभी मुकाबले जीतकर छह स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा मध्य प्रदेश ने तीन, भारतीय पुलिस ने दो और केरल ने एक स्वर्ण पदक हासिल किया। 22 अगस्त से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का समापन 25 अगस्त को होना है।
बौर जलाशय में चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को 500 मीटर के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के पहले दिन एक हजार मीटर की कयाकिंग व केनोइंग के 12 इवेंट के हिट्स के फाइनल देर शाम हुए। इसमें पुरुष कयाकिंग व कैनोइंग की सभी छह रेसों में सर्विसेज की टीम ने स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया।
मध्यप्रदेश ने पांच व तेलंगाना ने एक रजत पदक जीता जबकि उड़ीसा ने दो, भारतीय पुलिस, तेलंगाना, गोवा व मध्यप्रदेश ने एक-एक कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग की छह रेसों में मध्यप्रदेश ने तीन, भारतीय पुलिस ने दो व केरल की टीम ने एक स्वर्ण पदक हासिल किया। उड़ीसा ने तीन, हरियाणा ने एक, केरल ने एक व भारतीय पुलिस की टीम ने एक रजत पदक जीता। इसके साथ ही भारतीय पुलिस ने दो, मध्यप्रदेश, केरल, यूपी व हरियाणा ने एक-एक कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन
बुधवार को 500 मीटर की रेस की महिला व पुरुष के अलग-अलग (के1, के2, के4, सी1, सी2, सी4) के 12 हिट्स आयोजित कराए गए। यूओए के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के चौथे व अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 200 मीटर रेस की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। लगातार अधिक मुकाबले जीतने वाली टीम को चैंपियनशिप भी दी जाएगी।
मगरमच्छ की तलाश में फिर चलाया अभियान
गूलरभोज। जलाशय में मगरमच्छ दिखने की सूचना पर एक बार फिर बुधवार को वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन चलाया। मगरमच्छ की सूचना होने पर प्रभागीय वन अधिकारी वैभव कुमार सिंह व रेंजर रूपनारायण गौतम ने विभाग की टीम के साथ बौर जलाशय व हरिपुरा जलाशय में सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब तीन घंटे तक चले इस ऑपरेशन में मगरमच्छ का कहीं कुछ पता नहीं लगा।
मुख्यमंत्री के आने की संभावना पर सड़कों के गड्ढे भरे
गूलरभोज। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के समापन पर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आने की सूचना पर जिला प्रशासन की ओर से सड़क की मरम्मत का कार्य होने लगा है। बता दें कि बौर जलाशय को जाने वाली तीन किमी तक की सड़क जर्जर हाल है। सीएम के आने की सूचना पर सिंचाई विभाग की ओर से श्रमिकों से बुधवार को सड़क के गड्ढे भरवाए गए।
नौ साल में सर्विसेज टीम ने देश की झोली में डाले 170 गोल्ड
गूलरभोज। बौर जलाशय में 33वीं कैनो स्प्रिट चैंपियनशिप में 1000 मीटर की सभी छह रेसों में सर्विसेज की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। टीम के कोच बंगाल इंजीनियरिंग में सूबेदार दलीप बेनीवाल ने बताया कि वह वर्ष 2013 से सर्विसेज टीम के कोच हैं। बौर जलाशय में हो रही चैंपियनशिप में उनकी टीम में 35 जवान है। इसमें नेवी के 11 और आर्मी के 22 जवान शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में वायुसेना के जवान प्रतिभाग नहीं कर रहे हैं। बताया कि उनकी टीम अब तक नेशनल व इंटरनेशनल खेलों में जर्मनी, हंगरी, चीन, चेक रिपब्लिक सहित कई देशों को हराकर देश का नाम रोशन कर चुकी है। उनकी टीम ने अब तक 170 स्वर्ण, 10 रजत व छह कांस्य पदक जीते हैं।
(1000 मीटर महिला)
कयाकिंग (के-1)- भारतीय पुलिस प्रथम, हरियाणा द्वितीय, मध्यप्रदेश तृतीय।
कयाकिंग ( के-2)- केरल प्रथम, भारतीय पुलिस द्वितीय, हरियाणा तृतीय।
कयाकिंग (के-4)- भारतीय पुलिस प्रथम, उड़ीसा द्वितीय, केरल तृतीय।
कैनो (सी-1)- मध्यप्रदेश प्रथम, केरल द्वितीय, यूपी तृतीय।
कैनो (सी-2)- मध्यप्रदेश प्रथम, ओडिशा द्वितीय, इंडियन पुलिस तृतीय।
कैनो (सी-4)- मध्यप्रदेश प्रथम, ओडिशा द्वितीय, इंडियन पुलिस तृतीय।
(1000 मीटर पुरुष)
कैनो (सी-1) सर्विसेज प्रथम, मध्यप्रदेश द्वितीय, भारतीय पुलिस तृतीय।
कैनो (सी-2) सर्विसेज प्रथम, तेलंगाना द्वितीय, मध्यप्रदेश तृतीय।
कैनो (सी-4) सर्विसेज प्रथम, मध्यप्रदेश द्वितीय, तेलंगाना तृतीय।
कयाकिंग (के-1) सर्विसेज प्रथम, मध्यप्रदेश द्वितीय, गोवा तृतीय।
कयाकिंग (के-2) सर्विसेज प्रथम, मध्यप्रदेश द्वितीय, उड़ीसा तृतीय।
कयाकिंग (के-4) सर्विसेज प्रथम, मध्यप्रदेश द्वितीय, उड़ीसा तृतीय।