{"_id":"612fd6248ebc3e35e94a3232","slug":"kashipur-nagar-nigam-board-meeting-kashipur-news-hld4365113116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में स्वकर प्रणाली को लेकर पार्षदों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में स्वकर प्रणाली को लेकर पार्षदों का हंगामा
विज्ञापन
काशीपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक में मौजूद मेयर, पार्षद और अधिकारी
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर निगम की बोर्ड बैठक में एमपी चौक में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पास
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। नगर निगम के पार्षदों को अब प्रति बैठक 300 रुपये का भत्ता मिलेगा। इसका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास हो गया है। इधर, बैठक में स्वकर प्रणाली के विरोध में पार्षदों ने जमकर हंगामा काटा। इसके साथ ही एमपी चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा लगाने का भी प्रस्ताव पास हुआ।
बुधवार को मेयर ऊषा चौधरी की अध्यक्षता और नगर आयुक्त/संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा के संचालन में बोर्ड बैठक हुई। सहायक नगर आयुक्त (एसएनए) आलोक उनियाल ने मंगलवार को कार्यकारिणी की ओर से पारित प्रस्तावों के क्रम में सभी नागरिकों को सीवर प्रबंधन के लिए पंजीकरण कराने और तहबाजारी का लाइसेंस बनवाने पर चर्चा की। इसके बाद दोनों प्रस्ताव पास हुए। पार्षद विनेश चौधरी ने सीतापुर आई अस्पताल परिसर में पार्क बनाने का प्रस्ताव रखा तो मेयर ने सरकार से अनुमति लेने की बात कही। स्वकर निर्धारण प्रणाली का गुरविंदर चंडोक, मनोज जग्गा, राजकुमार सेठी, पुष्कर बिष्ट ने विरोध किया। डॉ. माजिद ने कहा कि वर्ष 14-15 में कराए गए सर्वे के आधार पर ही कर निर्धारण किया जाए। सादिक हुसैन ने कहा पहले पुराना कर जमा कराया जाए। इसके बाद नई कर प्रणाली लागू की जाए। स्वकर प्रणाली के विरोध में बैठक हंगामेदार रही। पार्षद अनिल कुमार ने गलियों के मोड़ पर गली के नाम का बोर्ड लगाने का प्रस्ताव रखा, जिसे पास कर दिया गया। पुष्कर बिष्ट ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी पार्षदों की बात नहीं सुनते हैं। एलएम सिंह, कुलवंत सिंह, दीपक कांडपाल ने कहा कि तहबाजारी नियमानुसार एक एकड़ से कम में नहीं लग सकती लेकिन यहां छोटे प्लॉटों पर बाजार लगाया जा रहा है। मेयर ने तहबाजारी के भूखंडों की लंबाई-चौड़ाई, निगम के लाइसेंस वसूली की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। दीपक कांडपाल, अनिल चौहान ने निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड से लगे किसान के पांच बीघा खेत में दो साल से बिना भूमि खरीदे कूड़ा डालने का मुद्दा उठाया। इस मामले की जांच का आदेश दिया गया।
तेजवीर सिंह ने अंडर ग्राउंड द्रोणमाइनर का चैंबर टूटने की बात कही। विनेश चौधरी, राजू सेठी, अनिल कुमार, डॉ. माजिद, सादिक हुसैन ने पार्षदों को मानदेय और भत्ता देने की मांग की। जिसका सभी पार्षदों ने खड़े होकर समर्थन किया। इस मांग पर पार्षदों को 300 रुपये प्रति बैठक भत्ता देने का प्रस्ताव पास हुआ। गंधार अग्रवाल ने एमपी चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने और निगम बोर्ड की बैठकों का शुभारंभ राष्ट्रगान से करने का प्रस्ताव रखा तो इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। एक पार्षद ने तहबाजारी का पूरा पैसा जमा न होने का मुद्दा उठाया, जिस पर एक अधिकारी ने विरोध किया। बैठक में एसएनए फईम खां, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, कर निरीक्षक अनुपमा भट्ट, सफाई निरीक्षक विकास चौधरी थे।
विज्ञापन
ये प्रस्ताव हुए पास-
-एमपी चौक पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगेगी
-बोर्ड बैठकों का शुभारंभ अब राष्ट्रगान से होगा
-पार्षदों को बैठक के लिए 300 रुपये भत्ता दिया जाएग
-नागरिकों को सीवर प्रबंधन के लिए पंजीकरण कराना होगा
-तहबाजारी के लिए लाइसेंस लेना होगा
-हर गली के नुक्कड़ पर गली के नाम का बोर्ड लगेगा।