फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kashipur ITI got National Award

काशीपुर आईटीआई को मिला राष्ट्रीय अवार्ड

Wed, 20 Jul 2016 12:43 AM IST
kashipur
kashipur Updated Wed, 20 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
देशभर में बेहतर प्लेसमेंट देने के लिए चुने गए 15 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शामिल काशीपुर आईटीआई को नेशनल अवार्ड सहित कुल तीन पुरस्कार दिये गये। अवार्ड लौटने पर प्रधानाचार्य और अनुदेशक का आईटीआई स्टाफ ने स्वागत कर खुशी जताई। 
विज्ञापन


मंगलवार को आईटीआई में पत्रकार वार्ता में प्रधानाचार्य जसवंत सिंह जलाल ने बताया कि 16 जुलाई को कौशल दिवस के मौके पर प्रगति मैदान दिल्ली में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से हुए कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजीव प्रताप रुड़ी ने काशीपुर आईटीआई सहित देश की सर्वश्रेष्ठ 15 आईटीआई को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह दिए।
विज्ञापन


संस्थान को पुरस्कार समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले कैंपस साक्षात्कार के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि छह सालों में कैंपस साक्षात्कार से करीब दो हजार अभ्यर्थी विभिन्न देशी और विदेशी कंपनियों में नौकरियां पा चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रधानाचार्य का सम्मान उन्हें और उत्कृष्ट अनुदेशक का सम्मान गोपाल दत्त शर्मा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सम्मान के लिए भी देश के 15 प्रधानाचार्य और अनुदेशकों का चयन किया गया था। उन्होंने बताया कि संस्थान जिले का नोडल संस्थान है। वर्तमान में 13 ट्रेडों के तहत 21 यूनिट संचालित हैं। उन्होंने बताया कि सोलर एनर्जी से संबंधित एडवांस कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग (डीजीटी) को भेजा गया है। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, गौरव आर्या, प्रवीन कुमार, आरडी शर्मा, रश्मि शर्मा, कृष्ण अवतार आदि थे।


आईटीआई का नया लोगो लांच
काशीपुर। प्रगति मैदान दिल्ली में कौशल दिवस पर हुए कार्यक्रम में आईटीआई का नया लोगो लांच किया गया है। जल्द ही लोगो संस्थानों को बोर्डों में नजर आएगा। प्रधानाचार्य जेएस जलाल ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजीव प्रताप रुड़ी ने लोगो को लांच किया। जल्द ही कॉलेज के बोर्डों से पुराना लोगो हटाकर नया लोगो लगा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed