{"_id":"64aee4fb698150ef0308bd26","slug":"kashipur-iti-gets-states-first-coeeat-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-1018-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर आईटीआई में खुला प्रदेश का पहला सीओईईएटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर आईटीआई में खुला प्रदेश का पहला सीओईईएटी
Wed, 12 Jul 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर आईटीआई स्थित केंद्र में बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी देते केंद्र प्रबंधक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-आईटीआई काशीपुर का गुरुग्राम की इलेक्ट्रिक कंपनी से हुआ है करार, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के छात्र ले रहे हैं प्रशिक्षण
अरुण कुमार
काशीपुर। इलेक्ट्रिकल्स से आईटीआई उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इलेक्ट्रिकल इंस्टोलेशनस समेत बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम का त्रिमासिक प्रशिक्षण प्राप्त कर आसानी से नौकरी पा सकते हैं। इसके लिए आईटीआई काशीपुर का गुरुग्राम की कंपनी से करार हुआ। प्रदेश के विभिन्न स्थानों के विद्यार्थियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) काशीपुर में विश्व बैंक योजना के तहत प्रदेश का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इलेक्ट्रिकल एंड ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी (सीओईईएटी) केंद्र खोला गया है। केंद्र में इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन, बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन सिस्टम का त्रिमासिक कोर्स शुरू किया गया है। चमोली, हरिद्वार, टिहरी समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के 20 छात्र-छात्राएं इलेक्ट्रिकल्स इंस्टॉलेशन का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके लिए केंद्र में आधुनिक यंत्र भी पहुंच चुके हैं।
-- -
इलेक्ट्रीशियन से आईआईटी करे छात्र ही ले सकते हैं लाभ
सीओईईएटी केंद्र प्रबंधक प्रवीण कुम्भार ने बताया कि इलेक्ट्रिकल्स इंस्टॉलेशन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम के तहत होम ऑटोमेशन सिस्टम, फायर अलार्म एंड पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सीसीटीवी एंड एक्सेस कंट्रोल सिस्टम और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन सिस्टम में आधुनिक यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन व्यवसाय में वहीं छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं, जिन्होंने इलेक्ट्रीशियन से आईटीआई की हो। प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यार्थी आसानी से कंपनी में चयन या अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। बताया कि श्नाइडर एक विश्व स्तरीय इलेक्ट्रिक कंपनी है। कंपनी विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण और हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
-- -
विश्व बैंक योजना के तहत आईटीआई में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इलेक्ट्रिकल एंड ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी केंद्र खुल गया है। एडवांस व्यावसायिक कोर्स शुरू करने वाला काशीपुर प्रदेश में पहला आईटीआई है। होम ऑटोमेशन व्यवसाय में 20 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाने लगा है। बिल्डिंग ऑटोमेशन सिस्टम में प्रशिक्षण देना प्रस्तावित है। - जेपी टम्टा, प्रधानाचार्य, आईटीआई काशीपुर।