{"_id":"6adcafb4323bd6e1fd081af6","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-reached-khatima-and-listened-to-the-problems-of-the-people-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं: कहा- जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं: कहा- जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर
Sat, 24 Oct 2026 06:46 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:46 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार शाम खटीमा के लोहियाहेड स्थित हेलीपैड और कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार शाम अपने गृहक्षेत्र खटीमा पहुंचकर लोहियाहेड स्थित हेलीपैड और कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनता की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। जनता के प्रति प्रशासन की जवाबदेही तय की गई है। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
वहां पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, दायित्यधारी मोहिनी पोखरिया, संतोष गौरव, फरजाना बेगम, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना, सतीश भट्ट, भास्कर सम्भल, डीएम नितिन भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति,वीसी जय किशन, एडीएम पंकज उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन