{"_id":"5f0b59ab8ebc3e63e55644da","slug":"kashipur-33-people-corona-positive-in-antigen-rapid-test-kashipur-news-hld3894953124","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर : एंटीजन रैपिड टेस्ट में 33 लोग आए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर : एंटीजन रैपिड टेस्ट में 33 लोग आए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
काशीपुर शिव नगर में लोगों की जांच करती टीम।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कोरोना के मामले बढ़ने पर प्रशासन की ओर से आठ कंटेनमेंट जोन बनाने के बाद स्वास्थ्य टीमों ने कोरोना एंटीजन रैपिड टेस्ट शुरू कर दी है। कंटेनमेंट जोनों से देर शाम तक 1070 लोगों की जांच में 33 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा 75 लोगों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे।
रविवार सुबह स्वास्थ्य विभाग टीमें राम श्याम कॉलोनी, सिंघान, अल्ली खां, आवास विकास के अलावा कई कॉलोनियों में एंटीजन रैपिड टेस्ट जांच शुरू की। देर शाम तक 1070 लोगों की जांच की गई। कंटेनमेंट जोन की रामश्याम कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के मां-बेटा सहित सात लोग पॉजिटिव निकले हैं। इसी परिवार से 60 वर्षीय बुजुर्ग पहले ही कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।
इसके अलावा अल्ली खां निवासी तीन, सिंघान निवासी एक और शिवनगर निवासी चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। मरीजों में खांसी, जुकाम, बुखार की कोई शिकायत नहीं है। देर शाम तक कुल 33 लोग एंटीजन रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। एक पार्षद पति के अलावा आउटसोर्स से तैनात दो कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इधर, एनएचएम उपनिदेशक एवं जिला कोरोना अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि शनिवार की शाम 20 लोगों के परीक्षण में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया था। रविवार को 15 पॉजिटिव आ चुके हैं। सभी को रामनगर रोड स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया।
निगम ने किया सैनिटाइज का काम शुरू
काशीपुर। लॉकडाउन के दौरान कोरोना महामारी की रोकथाम को नगर निगम ने सैनिटाइज कराने का कार्य शुरू कर दिया है। रविवार को नगर आयुक्त प्रकाश चंद्र ने बताया मुख्य बाजार सहित शहर को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
इस दौरान सैनिटाइज के साथ नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। इस कार्य में 20 कर्मचारियों की तीन टीमें लगाई गई है। शहर के आठ कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बाजार में प्रत्येक रविवार और बुधवार को सैनिटाइज कराया जाएगा।
कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए कॉलोनी की गली चिन्हित
काशीपुर। वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने के मामले में कॉलोनी की एक गली को सील कर कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए चिन्हित कर लिया गया है। एक व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग की टीम को गलत पता बताकर कॉलोनी स्थित अपने फ्लैट में रह रहा था। समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया है।
अलीगंज रोड स्थित पॉश कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने 30 जुलाई को आयोजित शादी समारोह शिरकत की थी। आठ जुलाई को दूल्हे का भाई पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य टीम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के सैंपल लिए। इसमें उक्त व्यक्ति टीम को नई सब्जी मंडी का पता बताकर अलीगंज रोड स्थित अपने फ्लैट में रहना लगा। कॉलोनीवासियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने मंगलवार का प्रसाद भी बांटा था।
कॉलोनी के लोगों के साथ बैडमिंटन खेला और पार्क में भी घूमा। साथ ही कॉलोनी सोसायटी पदाधिकारियों के साथ भी बैठा। 10 जुलाई की रात उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसको लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल गए लेकिन कॉलोनीवासियों की सैंपलिंग तक नहीं कराई गई। रविवार को अमर उजाला के अंक में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
दोपहर में आईटीआई पुलिस, लेखपाल सहित अन्य कर्मियों ने कॉलोनी पहुंचकर गली को कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए चिन्हित कर लिया है। कॉलोनी में 152 फ्लैट में करीब साढ़े तीन सौ लोग निवास करते हैं। इसमें से करीब 10 घरों की एक गली को सील कर कंटेनमेंट जोन बनाया जा सकता है।
काशीपुर के सभी बॉर्डर सील, बिना पास नहीं गुजरेंगे वाहन
काशीपुर। काशीपुर में लगातार बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए प्रशासन ने 14 जुलाई तक काशीपुर में लॉकडाउन लागू किया है। कई इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर घर-घर जाकर एंटीजन रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं। इधर, पुलिस ने काशीपुर से लगी सभी सीमाओं को सील कर दिया है। बिना पास के किसी भी वाहन को काशीपुर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।
एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि काशीपुर से लगी कुंडा थाना की सीमा, आईटीआई थाने से लगी सुल्तानपुर पट्टी की सीमा, पैगा चौकी और सूर्या चौकी में यूपी की सीमा को पूरी तरह सील किया गया है। इसके अलावा सब्जी मंडी में भीड़ न लगे इसको लेकर भी सब्जी मंडी में पुलिस तैनात की गई है।
कांटेक्ट ट्रेसिंग के 58 लोग चिह्नित
काशीपुर। एक वैवाहिक कार्यक्रम के बाद पुलिस ने कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान काशीपुर के 44 और रामनगर के 14 लोग चिन्हित किए हैं, जो रामनगर के क्यारी स्थित एक रिसोर्ट में राइस मिलर के भतीजे के सगाई समारोह में शामिल हुए थे। इधर, राइस मिलर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है।
बीती 28 जून को एक व्यापारी के पुत्र की सगाई समारोह की बाजपुर रोड स्थित एक होटल में पार्टी हुई थी।
इसमें एक कोरोना पॉजिटिव शामिल हुआ है। पार्टी में काशीपुर के कई लोगों ने भी शिरकत की थी। एक ही परिवार के छह लोग कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गली को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया था। उसके बाद रैपिड एंटीजन जांच में भी कई लोग पॉजिटिव आ रहे हैं। इधर, पुलिस ने कांटेक्ट ट्रेसिंग के काशीपुर के 44 और रामनगर के 14 लोगों को चिन्हित किया है।
बताया जाता है कि यह लोग रामनगर के क्यारी स्थित एक रिसोर्ट में राइस मिलर के भतीजे की सगाई में शामिल हुए थे। बताया जाता है कि इस सगाई कार्यक्रम के बाद राइस मिलर को बुखार आदि की शिकायत हुई थी। जब उसकी जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि इस मामले से जिले के उच्चाधिकारियों के साथ ही रामगनर पुलिस प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है।
शराब की दुकानों को बंद कराया
काशीपुर। लॉकडाउन के दौरान सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने के निर्देश के बावजूद कुछ शराब कारोबारी दुकान खोले रहे। जब इसकी सूचना मिली तो पुुलिस इन्हें बंद कराने पहुंची। लेकिन दुकानदारों ने लिखित सूचना देने पर ही दुकान बंद करने की बात कही। बाद में पुलिस की ओर से थोड़ी सख्ती दिखाने और दुकानदारों को लिखित सूचना देने की बात कहने पर दुकानदार मान गए, जिसके बाद दुकानें बंद की गईं।
मेयर और पार्षदों की गई कोरोना जांच
काशीपुर। अल्ली खां कंटेनमेंट जोन में एक पार्षद के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद निगम अधिकारियों समेत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पार्षद की रिपोर्ट आने के बाद निगम के सभी पार्षदों और कर्मचारियों की कोरोना एंटीजन रैपिड टेस्ट कराया गया। दरअसल अल्ली खां में कोरोना केस आने पर कुछ क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था।
इस दौरान इस क्षेत्र में लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच के दौरान एक पार्षद की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पार्षद जांच पॉजिटिव आने की सूचना से निगम महकमे में हड़कंप मच गया। रविवार शाम पांच बजे सभी पार्षदों, कर्मचारियों को निगम परिसर कोरोना जांच के लिए बुलाया गया। मेयर ऊषा चौधरी समेत सभी पार्षदों, कर्मचारियों की कोरोना एंटीजन रैपिड टेस्ट किया गया। जांच के दौरान एक पार्षद पति और दो आउटसोर्स के कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
लॉकडाउन का दिखा असर, बाजार रहे बंद
काशीपुर। काशीपुर में लॉकडाउन का असर दिखाई दिया। सुुबह मुख्य बाजार, रामनगर रोड, बाजपुर रोड, नई सब्जी मंडी समेत अन्य इलाकों में सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। इस दौरान पुलिस और सीपीयू कर्मी गश्त करते रहे। लोगों को जागरूक करने के लिए मुनादी कराई गई। हालांकि कुछ गल्ली मोहल्ले में परचून के दुकानदार आधे शटर खोलकर सामान बेचते नजर आए। कंटेनमेंट जोन में लोगों को सब्जी और अन्य सामान प्रशासन की ओर से मुहैया कराया गया।

काशीपुर में अलीगंज रोड स्थित पॉश कालोनी में कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए बल्लियां लगवाते पुलिस कर?- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में लॉकडाउन के दौरान शहर में पसरा सन्नाटा।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर नगर निगम सभागार में पार्षदों की जांच के लिए पंजीकरण कराते तकनीशियन।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में कोरोना की जांच कराती मेयर उषा चौंधरी।- फोटो : KASHIPUR