फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Karate coach slams on suspension

महासचिव की मनमानी का विरोध करने पर निष्कासित किया 

Sat, 09 Mar 2019 12:41 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Published by: अरुण कुमार Updated Sat, 09 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Karate coach slams on suspension
कराटे प्रतियोगिता के पहले अभ्यास करते प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता कराटे प्रशिक्षक ऋषिपाल भारती ने उत्तराखंड कराटे डो फेडरेशन से निकाले जाने पर महासचिव पर गंभीर आरोप लगाए। भारती ने कहा कि महासचिव की मनमानी का विरोध करने पर चारों प्रशिक्षकों को निष्कासित किया गया है। 
शुक्रवार को भारती ने बताया कि 29 से 30 जनवरी को चेन्नई में हुई जूनियर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में फेडरेशन के अध्यक्ष मंगतराम गुप्ता और कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (काई) के अध्यक्ष आर. त्यागराजन के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के करीब 1500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसे वर्ल्ड कराटे फेडरेशन (डब्लूकेएफ) और एशियन कराटे फेडरेशन (एकेएफ) के मान्यता प्राप्त रेफरियों ने संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने निशुल्क प्रतिभाग किया। भारती ने उत्तराखंड कराटे डो फेडरेशन के महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा पर आरोप लगाए कि वह प्रत्येक वर्ष खिलाड़ियों से धनराशि मनमाने तरीके से वसूलते हैं। खिलाड़ियों के भोजन की भी सुविधा नहीं देते हैं। उन्होंने, नानकमत्ता निवासी प्रशिक्षक किशोर सिंह, जसपुर के मुकेश यादव और बनबसा के बलवंत सिंह ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन



 चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर कराटे प्रतियोगिता ही पूरी तरह गलत थी। इसी कारण फेडरेशन की ओर इन चारों प्रशिक्षकों को निष्कासित किया गया है।
संजीव कुमार जांगड़ा, महासचिव, उत्तराखंड कराटे डो फेडरेशन 


चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर कराटे प्रतियोगिता में मेरे दिशानिर्देश में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। उत्तराखंड कराटे डू फेडरेशन के महासचिव ने बगैर नोटिस मेरे स्थान पर अन्य को अध्यक्ष बना दिया है। इसकी शिकायत निदेशालय से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगतराम गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष, उत्तराखंड कराटे डू फेडरेशन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed